डेब्यू से पहले ही 40 फिल्में कर डाली साइन, एक दिन में 3 सेट पर किया काम, एक ही पेंट पहने ये एक्टर करते थे शूट

Sunil Shetty

Sunil Shetty Struggle Story: 90 के दशक में बॉलीवुड सिनेमा में ऐसे कई सारे अभिनेता थे जिन्होंने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा कर रखा था। इस लिस्ट में बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता सुनील शेट्टी का भी नाम शामिल है। उन्होंने 90 के दशक में अपने करियर की शुरुआत की थी। एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने खुलासा किया था कि डेब्यू से पहले वह 40 फिल्मों को साइन कर चुके थे।

भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया के पॉडकास्ट के दौरान सुनील शेट्टी ने बताया कि जब वह 11 या 12 साल के थे तो ब्रूस ली को उन्होंने देखा। तब उन्होंने ठान लिया था कि वह मार्शल आर्ट्स करना चाहते हैं। जिसमें वह काफी अच्छे भी थे और एक्टर बताते हैं कि अगर उन्हें कोई भी सपोर्ट दिया जाए तो वह 2 दिन में उसे सीख लेते हैं।

जब सुनील शेट्टी ने मार्शल आर्ट्स सीख ली थी तो वह सेंसेई परवेज मिस्त्री के अंडर में इंडो तिब्बत बॉर्डर पुलिस और महाराष्ट्र पुलिस को ट्रेन करने लग गए थे। तब वह सिर्फ 14 या 15 साल के थे। एक्टर का एक्शन देखकर डायरेक्टर राजीव राय भी उनके कायल हो गए थे और उन्हें फिल्मों में आने के लिए ऑफर दिया था।

हालांकि बाद में फिल्म इंडस्ट्री से सुनील शेट्टी बाहर हो गए। लेकिन एक्टर को शुरुआत में कई सारी फिल्मों के ऑफर आए और बाद में यह सभी फिल्में बंद हो गई थी। सुनील शेट्टी को कई सारे डायरेक्टर्स ने पोस्टर में देखा। इसी दौरान प्रहलाद कक्कड़ ने सुनील को फिल्म 'आरजू' के लिए साइन किया। लेकिन 99% फिल्म शूट हुई और फिर बंद हो गई।

करियर की शुरुआत में सुनील शेट्टी को काफी सारी फिल्मों में साइन किया गया था और बाद में सारी की सारी बंद होती चली गई। उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा था कि वह एक एथलीट थे और इसी के चलते मेंटली स्ट्रांग भी थे। वह हारना जानते थे और उन्हें पता था कि वह हारेंगे तो कभी ना कभी जीतेंगे भी। इसीलिए वह कभी भी मेंटल डिप्रेशन में नहीं गए और ना उन्हें कभी एंग्जायटी हुई।

हालांकि बाद में सुनील शेट्टी को फिल्म 'वक्त हमारा है' और 'बलवान' में काम मिला। साल 1992 में उन्होंने फिल्म बलवान से इंडस्ट्री में कदम रखा और यह हिट साबित हुई। इसके बाद एक्टर के पास फिल्मों की लाइन लग गई। लेकिन इससे पहले वह 40 फिल्मों को साइन कर चुके थे। वह साल में 25 से 30 फिल्में शूट करते थे। वह एक दिन में तीन फिल्मों की शूटिंग करते थे और सिर्फ शर्ट बदलते थे और पेंट वही पहनते थे।

More from Filmibeat

Read more about: sunil shetty
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X