सुनील शेट्टी को आज भी है अफसोस, इस हसीना संग रिलीज होते-होते रह गईं दो फिल्में

बॉलीवुड के मशहूर एक्टर सुनील शेट्टी की फिल्में काफी जबरदस्त होती है और दर्शकों द्वारा भी उन्हें खूब पसंद किया जाता है। इतना ही नहीं सुनील शेट्टी की फैन फॉलोइंग भी जबरदस्त है और उन्होंने शुरुआती करियर में एक्शन हीरो बनकर सभी का दिल जीता। लेकिन उन्होंने पूरे करियर में कई तरीके के किरदार निभाए और लोगों को एंटरटेन किया। लेकिन हाल ही में यह बात सामने आई है कि सुनील शेट्टी को ऐश्वर्या राय के साथ दो फिल्मों को लेकर काफी अफसोस है क्योंकि यह फिल्में सिनेमाघरों तक पहुंच ही नहीं पाई।
चूर-चूर हुआ सुनील शेट्टी का सपना
कुछ वक्त पहले सुनील शेट्टी ने एक इंटरव्यू के दौरान इस बात का खुलासा किया था कि उन्होंने ऐश्वर्या राय के साथ में दो फिल्मों में काम किया लेकिन यह फिल्में रिलीज नहीं हो पाई। इस बात का मुझे बहुत ही ज्यादा दुख है। हर एक्टर का यह सपना होता है कि वह ऐश्वर्या राय के साथ में एक फिल्म तो कम से कम अपने करियर में करें। लेकिन सुनील शेट्टी का यह सपना चूर-चूर हो गया।
सुनील शेट्टी ने की थी ऐश्वर्या संग दो फिल्में
जानकारी के लिए आपको बता दें कि सुनील शेट्टी ने बलवान फिल्म से अपने करियर की शुरुआत की। इस फिल्म में उनके साथ दिव्या भारती नजर आई थी। इस फिल्म को 1992 में रिलीज किया गया। बॉक्स ऑफिस पर भी इस फिल्म ने तहलका मचा दिया था। इस फिल्म के बाद सुनील शेट्टी की ऐसी कई सारी फिल्में और भी हैं जो कि सिनेमाघरों तक पहुंची नहीं पाई। इस लिस्ट में ऐश्वर्या राय के संग फिल्में भी शामिल है। बता दें कि 'हम पंछी एक डाल के' और 'राधेश्याम सीताराम' नामक फिल्म कभी भी रिलीज नहीं हो पाई।
ऐश्वर्या संग फिल्में रिलीज ना होने पर एक्टर ने जताया दुख
बीबीसी हिंदी को सुनील शेट्टी ने एक इंटरव्यू दीया जहां पर उन्होंने इन फिल्मों के रिलीज ना होने पर काफी दुख जताया और कहा कि 'मैंने पूरी दुनिया की सबसे खूबसूरत लड़की के साथ में दो फिल्में बनाई। लेकिन दोनों ही रिलीज नहीं हो पाई और यह मेरा दुर्भाग्य ही है।'
सुनील शेट्टी का वर्क फ्रंट
अगर हम सुनील शेट्टी के वर्क फ्रंट की बात करें तो आपको बता दें कि जल्दी ही उन्हें हेरा फेरी 3 में देखा जाने वाला है। इतना ही नहीं एक बार फिर से वह परेश रावल और अक्षय कुमार के साथ में नजर आने वाले हैं और इनकी जोड़ी लोगों को खूब हंसाने वाली है। इस फ्रेंचाइजी की दो फिल्में बॉक्स ऑफिस पर हमेशा ही सेट गई है और अब देखना यह होगा की तीसरी फिल्म हेरा फेरी 3 दर्शकों के बीच क्रेज़ बना पाती है या नहीं।


Click it and Unblock the Notifications











