सुनील शेट्टी की 'बहन' को अंडरवर्ल्ड से लगा डर, रातों-रात हुई फिल्मों से गायब, अब इस हाल में जी रही जिंदगी

Sakshi Shivanand

बॉलीवुड इंडस्ट्री में ऐसी कई सारी हसीनाएं रही है जिन्होंने रातों-रात अपनी पहली फिल्म से अच्छी खासी शोहरत कमा ली थी। लेकिन फिर अचानक से इंडस्ट्री से वह गायब हो गई। कुछ अभिनेत्रियां ऐसी थी जिन्होंने अपने परिवार को आगे बढ़ाने के लिए ऐसा फैसला लिया तो कुछ अंडरवर्ल्ड से डरने के चलते फिल्म इंडस्ट्री से दूरी बनाकर बैठ गई। आज हम भी आपको एक ऐसी ही अभिनेत्री के बारे में बताने वाले हैं। जो कि सुनील शेट्टी की ऑन स्क्रीन बहन के किरदार से काफी फेमस हुई।

दरअसल हम बात कर रहे हैं मशहूर अभिनेत्री साक्षी शिवानंद की। उन्होंने कई सारी फिल्मों में काम किया हुआ है जिसमें आपको भी पहले कहीं देखा है और ऐसी आंखें नहीं देखी जैसी फिल्में शुमार हैं। साक्षी शिवानंद ने बॉलीवुड से लेकर साउथ फिल्म इंडस्ट्री में भी काफी अच्छी खासी शोहरत हासिल की थी और आज के वक्त में वह गुमनाम जिंदगी की रही है।

साक्षी शिवानंद ने एक इंटरव्यू के दौरान खुलासा करते हुए बताया था की फिल्म की शूटिंग के वक्त उन्हें अंडरवर्ल्ड से कॉल आने लग गए थे और सेट पर भी उनके कनेक्शन के कुछ मिलने आने लगे थे। जो की एक्ट्रेस से दुबई जाकर वहां डॉन से मिलने के लिए कह रहे थे। इस समय एक्ट्रेस बहुत ज्यादा अकेली हो गई थी और बाद में उन्होंने इंडस्ट्री को अलविदा कहने का फैसला ले लिया था।

बता दें कि साक्षी ने साल 1995 में रिलीज हुई फिल्म जन्म कुंडली से बॉलीवुड डेब्यू किया था। हालांकि फिल्म फ्लॉप साबित हुई थी लेकिन एक्ट्रेस छा गई थी। इस फिल्म के बाद साक्षी ने फिल्म संजय में अहम किरदार निभाया और यह फिल्म भी फ्लॉप साबित हुई। साल 1996 में मलयालम फिल्म इंद्रप्रस्थम में उन्होंने काम किया और यही से साउथ फिल्मों में उन्हें अच्छी खासी पहचान मिली।

बॉलीवुड इंडस्ट्री में साक्षी को फिल्म आपको पहले भी कहीं देखा है से करियर में टर्निंग पॉइंट मिला। बाद में साक्षी ने अचानक बहुत सारी फिल्में साइन कर दी और प्रोड्यूसर से एडवांस पेमेंट ले ली। बाद में एक्ट्रेस को पैसे वापस करने पड़े। एक्ट्रेस ने इस पर खुलासा किया था की फिल्म की शूटिंग के वक्त उनके नंबर पर कॉल आने लग गए थे लेकिन उन्होंने ज्यादा इस पर ध्यान नहीं दिया। फिर एक दिन शूटिंग के वक्त सेट पर कुछ लोग आए और उनसे दुबई जाने की बात कहते हैं। बाद में साक्षी डर गई थी और अपने प्रोड्यूसर को पूरी बात भी बता दी थी।

साक्षी तब ज्यादा हैरान हुई थी जब प्रोड्यूसर ने उन्हें बताया था कि इस फिल्म को अंडरवर्ल्ड फाइनेंशियल हेल्प कर रहा है और उन्हें दुबई जाना चाहिए। एक्ट्रेस को इससे सदमा लगा और उन्होंने बताया कि मैं एक समय पर बुरी तरीके से डर चुकी थी, जब मुझे इस बात कीखबर लगी कि मैं जिस फिल्म में काम कर रही हूं वह अंडरवर्ल्ड से है। जब प्रोड्यूसर साक्षी को कॉल करने लगे तो उन्होंने अपना नंबर बदल दिया।

हालांकि कुछ वक्त उन्होंने साउथ इंडस्ट्री में काम किया और अचानक शादी कर ली। फिल्म इंडस्ट्री को अलविदा कह दिया था और साल 2014 के बाद वह किसी भी फिल्म में नजर नहीं आई। हालांकि साल 2019 में उन्हें नेगेटिव खबरों के चलते सुर्खियों में देखा गया। दरअसल छोटी बहन शिल्पा शिवानंद ने साक्षी शिवानंद की सास पर खुद के और अपनी मां के हत्या के प्रयास के आरोप लगाए।

Read more about: sakshi shivanand features
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X