आज तक नसीब नहीं हुआ सुनील शेट्टी की इन 33 फिल्मों को सिनेमाहॉल, कभी नहीं हो पाई रिलीज

हेरा फेरी और धड़कन जैसी फिल्मों में अहम किरदार निभाकर अपनी छाप छोड़ देने वाले सुनील शेट्टी बॉलीवुड के दिग्गज और पॉपुलर अभिनेताओं में शुमार हो चुके हैं. बता दें कि उनकी उम्र 62 साल हो चुकी है. उन्हें बॉलीवुड का अन्ना कहा जाता है. उनके पूरे 30 साल के करियर में उन्होंने 33 फिल्में ऐसी थी जो की अधूरी रह गई और कभी भी सिनेमाघर तक पहुंच नहीं पाई. इन फिल्मों के बारे में जानकर लोग भी काफी ज्यादा दुखी होने वाले हैं.
सुनील शेट्टी की 33 फ़िल्में कभी नहीं हो पाई रिलीज़
जानकारी के लिए आपको बता दें कि सुनील शेट्टी ने अपने पूरे करियर में 100 से भी ज्यादा फिल्मों में काम किया. लेकिन उनकी 33 सिर में ऐसी रही जो कि सिनेमाघरों में कभी भी रिलीज ना हो पाई. दरअसल आपको बता दें कि मेहसान स्टारडस्ट के यूट्यूब पेज पर एक वीडियो साझा किया गया. इस वीडियो में अन्ना की 33 फिल्मों के नाम बताए गए जो की पहली फिल्म एक और फौलाद है. बता दे कि सुनील शेट्टी की यह डेब्यू फिल्म होने वाली थी. लेकिन यह फिल्म कभी भी रिलीज नहीं हो सकी.
30 सालों में 100 से ज्यादा फिल्मों में किया काम
इसी के साथ आपको बता दें कि अयुद्ध, कर्मवीर, रुस्तम, चोर सिपाही, द बॉडीगार्ड, कैप्टन अर्जुन, काला पाणी, अखंड, जज्बा, मुक्ति, शूटर और गहराई जैसी फिल्मों के नाम भी इस लिस्ट में शुमार है. लेकिन हैरानी की बात यह है कि सुनील शेट्टी एक एक्टर होने के साथ-साथ प्रोड्यूसर और एक बिजनेसमैन भी है. वह बॉलीवुड इंडस्ट्री में कई सालों से एक्टिव है. उन्होंने अपने 30 साल के पूरे करियर में 100 से भी ज्यादा फिल्मों में काम किया. यहां तक कि उन्होंने एक्शन और रोमांटिक के साथ-साथ कॉमेडी फिल्मों में भी काम किया. सुनील शेट्टी को धड़कन फिल्म के लिए पांच नॉमिनेशन में से एक फिल्मफेयर अवार्ड भी मिला.


Click it and Unblock the Notifications