शराब के ठेके के बाहर चने बेचा करता था ये अभिनेता, सुनील दत्त ने रातों-रात चमका दी किस्मत

Sunil Dutt Helps Johnny Lever: सुनील दत्त बॉलीवुड इंडस्ट्री के एक बेहतरीन सितारे रह चुके हैं और आपको बता दें कि उन्होंने हिंदी सिनेमा में काफी बेहतरीन फिल्मों में भी काम किया है। लेकिन आपको बता दें कि इस मुकाम को पाने के लिए उन्होंने काफी मेहनत की। सुनील दत्त नहीं बॉलीवुड को एक मशहूर कॉमेडियन दिया और इसका नाम जॉनी लीवर है। कीप पापुलैरिटी का पूरा श्रेय सुनील दत्त को जाता है।
घर खर्च चलाने के लिए बेलने पड़े पापड़
दरअसल, जॉनी लीवर कई सारे इंटरव्यू में इस बात का खुलासा कर चुके हैं कि पैसों की तंगी के चलते उन्होंने सातवीं कक्षा से ही पढ़ाई छोड़ दी थी। इसके बाद में उन्होंने परिवार का खर्च चलाने के चलते शराब की दुकान के बाहर कभी तो चैन बेचे तो कभी सिग्नल पर जाकर पेन बेचे थे। जॉनी लीवर उस समय अपने परिवार के साथ में मुंबई के किंग सर्कल में एक चॉल में रहा करते थे।
सीनियर्स की नकल किया करते थे जॉनी लीवर
बॉलीवुड में पापुलैरिटी प्राप्त करने से पहले जॉनी लीवर 60 और 70 के दशक के सितारों की मिमिक्री बहुत ही बेहतरीन किया करते थे। के चलते उन्हें काफी ज्यादा सरहाना मिली और अक्सर वह स्टेज पर परफॉर्म भी किया करते थे। हिंदुस्तान लीवर में काम करते वक्त जॉनी लीवर अपने सीनियर्स की नकल भी करते हुए नजर आते थे।
सुनील दत्त ने ऑफर की फिल्म
लेकिन एक बार स्टेज शो के वक्त सुनील दत्त की नजर उन पर पड़ गई थी और उनकी जिंदगी एक झटके में उन्होंने बदल कर रख दी। सुनील दत्त ने जॉनी लीवर को 'दर्द का रिश्ता' फिल्म में एक रोल ऑफर कर दिया था। इस फिल्म को साल 1982 में रिलीज किया गया था और इससे पहले 'तुम पर दिल कुर्बान' से एक्टर ने बॉलीवुड में एंट्री मार ली थी। हालांकि इस फिल्म में उन्हें किसी ने भी नोटिस नहीं किया था।
जॉनी लीवर का करियर
लेकिन जब जॉनी लीवर ने सुनील दत्त की फिल्म 'दर्द का रिश्ता' में काम किया तो उनकी एक्टिंग की काफी तारीफ की गई। बता दे कि उन्हें वहीं से फिल्में मिलना शुरू हुई और बाद में उन्होंने 350 फिल्मों में अपने पूरे करियर में काम किया। बता दे कि उनकी पॉपुलर फिल्मों में तेजाब, खिलाड़ी, करण अर्जुन, दीवाना मस्ताना और दूल्हे राजा जैसी बेहतरीन फिल्में शुमार है।


Click it and Unblock the Notifications











