सुनील शेट्टी के बेटे कर रहे इन्हें डेट..तस्वीरें देखते रह जाएंगे आप!
सुनील शेट्टी के बेटे बॉलीवुड में आने को तैयार हैं और इन दिनों उनकी डेटिंग की खबरें भी खूब मीडिया में आ रही हैं। देखिए उनकी गर्लफ्रेंड की तस्वीरें।
सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी बॉलीवुड में एंट्री के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। हाल में ही ये बात कंफर्म हुई की साजिद नाडियावाला उन्हें लॉन्च करेंगे। अहान शेट्टी की लव लाइफ की खबरें अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। कुछ समय पहले भी उनकी तथाकथित गर्लफ्रेंड की तस्वीरें काफी वायरल हुई थी।
[सलमान खान के बाद जुड़वा 2 में एक और सुपरस्टार का कैमियो!]
एक एंटरटेनमेंट पोर्टल की माने तो अहान शेट्टी काफी समय से तान्या श्रॉफ जो जयदेव श्रॉफ और रोमिला (बिजनसमैन) की बेटी हैं उन्हें डेट कर रहे हैं। दोनों बचपन के दोस्त हैं और दोनों की केमेस्ट्री भी काफी शानदार है। कुछ समय पहले उन्होंने रिलेशनशिप से कुछ समय का ब्रेक लिया था लेकिन फिर दोनों एक साथ हैं ।


Click it and Unblock the Notifications











