जिस बिल्डिंग में पिता ने की टेबल साफ, उन्ही का मालिक बन चुका है ये एक्टर, जानिए कितनी है नेट वर्थ?

Suniel Shetty Net Worth: बॉलीवुड इंडस्ट्री में ऐसे कई सारे सितारे हैं जिन्होंने अपनी एक्टिंग के बलबूते पर एक अच्छा खास मुकाम हासिल किया।लेकिन आज हम आपको एक ऐसे ही एक्टर के बारे में बताने वाले हैं जो उन बिल्डिंग के मालिक बन चुके हैं जिसमें कभी उनके पिता काम किया करते थे। दरअसल हम बात कर रहे हैं मशहूर अभिनेता सुनील शेट्टी की।
सुनील शेट्टी एक ऐसे बॉलीवुड के कलाकार है जिन्होंने संघर्ष के बलबूते पर एक अच्छा खास मुकाम हासिल किया। अब हाल ही में एक पॉडकास्ट के दौरान सुनील शेट्टी ने अपनी लाइफ से जुड़ी कई बातों का जिक्र किया। उन्होंने बताया कि सिर्फ 9 साल की उम्र में उनके पिता घर छोड़कर भाग गए और एक रेस्टोरेंट में टेबल साफ करने का काम करने लगे।
इसी दौरान सुनील शेट्टी ने अपने पिता को लेकर खुलकर बात की और बताया कि "मेरे पिता वीरप्पा शेट्टी ने बहुत संघर्ष किया है। जो मुझे हमेशा याद रहेंगे। जब वह घर से भाग कर मुंबई आए तो उन्होंने एक रेस्टोरेंट में क्लीनर का काम किया और एक दिन मेरी जिंदगी में ऐसा आया जब मैंने और मेरे पिता ने उन तीनों बिल्डिंग्स को खरीद लिया जिसमें वह कभी काम करते थे।"
सुनील शेट्टी ने अपने पिता को लेकर बात की और बताया कि "हमारी कम्युनिटी में लोग एक दूसरे की मदद करने पर भरोसा करते हैं। लेकिन जब मेरे पिता रेस्टोरेंट में साफ सफाई का काम किया करते थे तो वह चावल की बोरियों पर सोते थे। उनके पास में कोई भी बिस्तर नहीं हुआ करता था। वह बहुत ईमानदार भी थे और वह किसी के साथ भी नाइंसाफ़ी झेल नहीं पाते थे।"
एक्टर ने इस पर आगे बात करते हुए कहा कि "मेरे पिता की एक ही लाइन थी कि सब बेचकर गांव चला जाऊंगा लेकिन ना इंसाफी नहीं झेल पाऊंगा।" सुनील शेट्टी ने अपने करियर की शुरुआत फिल्म बलवान से की थी और बॉक्स ऑफिस पर यह कुछ खास कमाल दिखा नहीं पाई। इसके बावजूद भी एक्टर ने हार नहीं मानी और काम करते रहे।
सुनील शेट्टी ने अपने करियर में वक्त हमारा है और दिलवाले जैसी बेहतरीन फिल्मों में काम किया है। 90 के दशक के वह हाईएस्ट पैड एक्टर हुआ करते थे। अगर हम उनकी नेटवर्थ की बात करें तो अभी के समय पर वह 100 करोड़ से भी ज्यादा की संपत्ति के मालिक हैं।


Click it and Unblock the Notifications











