12 साल बाद Dhamaka, अक्षय कुमार को खा जाएंगे 90s के ये सुपरस्टार, 10 तस्वीरें हैं सबूत
हाल ही में अक्षय कुमार की जबरदस्त हिट कॉमेडी फिल्म भागमभाग की सीक्वल बनाए जाने की खबरें आ रही हैं। वहीं इस फिल्म में अक्षय कुमार के अलावा 90s के एक जाने-माने सुपरस्टार का भी नाम आ रहा है। ये सुपरस्टार उन एक्टर्स में से हैं, जिन्होंने अक्षय के साथ कई फिल्में की हैं और कई सीन्स में अक्षय को भी खा गए। वहीं वे अब करियर के ऐसे दौर में हैं जहां उन्हें कुछ खास फिल्में नहीं मिल रही हैं लेकिन अपने शानदार फिजीक को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहते हैं।
[अक्षय कुमार का मुहं टेढ़ा, तो कभी दांत दिखा दिए.. ये 10 तस्वीरें देखकर होश उड़ जाएंगे]
हम बात कर रहे हैं सुपरस्टार एक्टर सुनील शेट्टी की। रिपोर्ट्स की मानें तो 12 सालों के बाद फिल्म भागमभाग के सीक्वल की प्लानिंग चल रही है। सुनील शेट्टी और प्रियदर्शन इस फिल्म का सीक्वल प्लान कर रहे हैं, वह भी काफी बड़े स्तर पर। बता दें, भागमभाग अक्षय कुमार, गोविंदा स्टारर हिट कॉमेडी फिल्म थी। फिलहाल सुनील शेट्टी के अलावा फिल्म में अक्षय कुमार के होने की गुजाइंश है, जबकि गोविंदा की जगह सुनील शेट्टी ले सकते हैं।

प्रियदर्शन भागमभाग में पहले अक्षय कुमार और सुनील शेट्टी की जोड़ी ही लेना चाहते थे। लेकिन सुनील शेट्टी ने उस वक्त फिल्म से इंकार कर दिया था। वहीं अब तब सुनील ये फिल्म बनाने जा रहे हैं तो हम दो सुपरस्टार्स को एक साथ देखने के लिए एक्साइटेड हैं। सुनील शेट्टी 56 साल के हैं लेकिन उनकी पर्सनैलिटी इतनी शानदार है कि आज के यंग स्टार्स भी उनके आगे फेल हैं। पिछले दिनों वे अपनी शानदार बॉडी वाले फोटोशूट को लेकर सुर्खियों में आए थे। आगे 10 तस्वीरों में देखें 56 की उम्र में सुनील शेट्टी ने कितना शानदार बॉडी रखी है-


Click it and Unblock the Notifications