4 साल की उम्र में मंदिरों में गाना गाती थी ये बच्ची, अब तीन हज़ार से भी ज्यादा गानों को दे चुकी आवाज़

बॉलीवुड इंडस्ट्री में ऐसे कई सारे जबरदस्त सिंगर्स रहे हैं जिन्होंने लाखों लोगों के दिलों को अपनी आवाज से छू लिया। लेकिन कुछ ऐसे सिंगर्स भी इंडस्ट्री में आए जिन्होंने अपनी आवाज और गानों के बलबूते पर इतिहास रच दिया। आज हम आपको एक ऐसी ही बेहतरीन सिंगर से मिलवाने वाले हैं। तस्वीर में नजर आ रही है सफेद कलर की फ्रॉक पहने हुए यह छोटी सी बच्ची अपनी आवाज से हर किसी के दिलों पर जादू चलाया है। लता मंगेशकर के बेहतरीन गानों में से एक 'कहीं दीप जले कहीं दिल' गाना गाती हुई इस बच्ची को पहचानना काफी मुश्किल हो रहा है।
एक्ट्रेस तबस्सुम ने सुनिधि चौहान की खूब की थी तारीफ
दरअसल आपको बता दें कि इंस्टाग्राम पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में मशहूर अभिनेत्री तबस्सुम भी नजर आ रही है और उनके सामने एक छोटी सी बच्ची 'कहीं दीप जले कहीं दिल' गाना गाती हुई देखी जा रही है। लेकिन अभी भी आप इस बच्चे को नहीं पहचान पाए हैं तो आपको बता दें कि यह और कोई नहीं बल्कि बॉलीवुड के सुपरस्टार सिंगर कही जाने वाली सुनिधि चौहान है। जिन्होंने अपनी सुरीली आवाज से हर किसी को दीवाना बना लिया। यहां तक कि तबस्सुम इस वीडियो में कहती हुई नजर आई कि मेरे बाद मेरा नाम तुम ही रोशन करोगी। बता दे की सुनिधि चौहान का यह वीडियो दूरदर्शन के सिंगिंग रियलिटी शो 'मेरी आवाज सुनो' का है। इस शो में मशहूर अभिनेत्री तबस्सुम एंकरिंग करती हुई नजर आई थी।
रियलिटी शो जीत सुनिधि ने अपने नाम किया ख़िताब
जानकारी के लिए आपको बता दें कि सुनिधि चौहान ने अपने सिंगिंग की शुरुआत 4 साल की उम्र से की और जब उनकी आवाज को बॉलीवुड अभिनेत्री तबस्सुम ने सुना तो उनके माता-पिता को मुंबई आने के लिए कह दिया। सुनिधि चौहान ने सिंगिंग रियलिटी शो 'मेरी आवाज सुनो' में हिस्सा लिया और इस शो का खिताब भी अपने नाम किया। बता दें कि 16 साल की उम्र में सुनिधि चौहान ने राम गोपाल वर्मा की फिल्म 'मस्त में रुकी रुकी सी जिंदगी' में गाना गाकर डेब्यू किया और कभी भी पीछे मुड़कर नहीं देखा। अभी तक सुनिधि चौहान 3000 से भी ज्यादा गानों को अपनी आवाज दे चुकी हैं।


Click it and Unblock the Notifications











