..................... Sunidhi Chauhan ran away from home at the age of 18 and got married and could not last even a year. - Hindi Filmibeat

18 की उम्र में मुस्लिम शख्स के साथ भाग गई थी ये हसीना, अब पछताकर बोली- 'मैं जो भी हूं... '

Sunidhi Chauhan

सुनिधि चौहान आज के वक्त में संगीत के दुनिया की काफी लोकप्रिय गायिका बन चुकी है और आज वह किसी भी पहचान की मोहताज नहीं है. सुनिधि चौहान ने सिर्फ हिंदी में ही नहीं बल्कि मराठी, कन्नड़, उर्दू, पंजाबी, तमिल, तेलुगू, नेपाली के साथ-साथ और भी कई सारी भाषाओं में गाने गए हैं. सुनिधि चौहान की उम्र 40 साल हो चुकी है और उन्होंने 5 साल की उम्र में ही गाना गाना शुरू किया. लेकिन हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान सिंगर ने अपनी पहली शादी के बारे में खुलकर बात की.

18 साल की उम्र में घर से भाग कर रचाई शादी

सुनिधि चौहान ने सिर्फ 18 साल की उम्र में कोरियोग्राफर और डायरेक्टर अहमद खान के भाई और कोरियोग्राफर बॉबी खान से शादी रचाई. अलग-अलग धर्म से होने के चक्कर में बॉबी और सुनिधि दोनों के घर वाले इस रिश्ते के खिलाफ हो गए. लेकिन घरवालों के खिलाफ जाकर भाग कर दोनों ने शादी रचा ली. अपने प्यार की खातिर सुनिधि ने अपना घर परिवार छोड़ दिया. लेकिन बॉबी खान ने अपनी परिवार के जिद के चलते घुटने टेक दिए और हार मान ली. बॉबी के साथ में सिंगर की यह शादी 1 साल भी टिक नहीं पाई और उनका तलाक हो गया. 19 साल में तलाक का दर्द झेलने के बाद में उन्होंने अपने करियर पर आगे फोकस किया और म्यूजिक इंडस्ट्री में बवाल मचा दिया.

सुनिधि ने अपनी गलतियों पर की बात

सुनिधि चौहान ने हाल ही में बॉलीवुड बबल के साथ में एक इंटरव्यू साझा किया और बताया कि उन्होंने पहली शादी टूटने के बाद भी प्यार और रिश्ते की तरफ उनका नजरिया नकारात्मक नहीं हुआ. उन्होंने अपनी जिंदगी में की हुई गलतियों को लेकर आगे बात करते हुए कहा कि "मैं बहुत सारी गलतियां की है, लेकिन मैं बहुत आभारी हूं कि मैं अच्छी चीजों से वंचित नहीं रही हूं."

सुनिधि के माता-पिता ने दिया सहारा

सुनिधि चौहान ने यह भी कहा कि हर कोई ऐसे हालातो से इतनी आसानी से निकल नहीं पता है जितनी आसानी से वह निकल गई थी. सुनिधि यह मानती है कि उसे मुश्किल समय में सिर्फ उनके माता-पिता ही उनका सहारा बने और आज वह जो भी कुछ है उन्हीं के कारण है.

Read more about: sunidhi chauhan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X