जब माता-पिता से बगावत कर इस सुपरस्टार ने रचाई दूसरे धर्म में शादी, सालभर में उजड़ गयी जिंदगी और फिर...

Sunidhi Chauhan

इश्क सूफियाना और मेरे हाथ में तेरा हाथ जैसे बेहतरीन गानों को आवाज देने वाली सिंगर सुनिधि चौहान आज किसी भी पहचान की मोहताज नहीं है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत दूरदर्शन पर प्रसारित रियलिटी सिंगिंग शो 'मेरी आवाज सुनो' से की थी। इस कंपटीशन को साल 1996 में सुनिधि चौहान ने जीता था।

बाद में सुनिधि चौहान लिटिल वंडर्स ट्रूप में लीड सिंगर के तौर पर भी नजर आई थी। इस अशोक के चलते रातों-रात वह स्टार बन गई। लेकिन सुनिधि चौहान की प्रोफेशनल लाइफ जितनी जबरदस्त रही उससे कहीं ज्यादा उनके निजी जीवन में उथल-पुथल मची रही। धीरे-धीरे उनके करियर ने रफ्तार पकड़ी और वह बॉलीवुड की एक मशहूर सिंगर बन गई।

हालांकि बहुत कम लोग जानते हैं कि सुनिधि चौहान की एक बार नहीं बल्कि दो बार शादियां हुई। दरअसल उन्होंने सबसे पहले 18 साल की उम्र में कोरियोग्राफर, प्रोड्यूसर और डायरेक्टर के अलावा एक्टर कहे जाने वाले बॉबी खान से शादी कर ली। हालांकि यह शादी उन्होंने अपने घर वालों के खिलाफ जाकर की और सिर्फ एक साल के बाद दोनों का तलाक हो गया।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि सुनिधि चौहान से बॉबी खान उम्र में 14 साल बड़े थे। सुनिधि चौहान के माता-पिता ने इस रिश्ते को मंजूर नहीं किया और अपनी बेटी से सारे रिश्ते तोड़ दिए। हालांकि साल भर में दोनों का रिश्ता टूट गया। सिर्फ 19 साल की उम्र में सुनिधि चौहान तलाक का दर्द झेल रही थी। उन्होंने फिर अपने करियर पर फोकस करने लगा और उनके माता-पिता ने भी उन्हें अपना लिया।

बाद में सुनिधि के जीवन में म्यूजिक कंपोजर हितेश ने एंट्री मारी। दोनों ने 24 अप्रैल 2012 को गोवा में धूमधाम से शादी की। हितेश और सुनिधि बचपन से ही काफी अच्छे दोस्त रहे हैं और उनका एक बेटा भी है। सुनिधि ने एक इंटरव्यू के दौरान बॉबी खान के साथ शादी के फैसले को अपनी एक बड़ी भूल बताया था। उन्होंने बताया कि उनके माता-पिता ने उनका काफी सपोर्ट भी किया।

More from Filmibeat

Read more about: sunidhi chauhan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X