शादी में बज रहा था गाना, होटल के छज्जे पर खड़ी होकर चिल्लाने लगी एक्ट्रेस, बोलीं- ओये ये तो मेरा...

Sunanda Sharma

शादियों के दौरान बॉलीवुड फिल्मों के साथ-साथ पंजाबी गाने भी बजाए जाते हैं और लोग भी इस पर जमकर ठुमके लगाते हुए नजर आते हैं। लेकिन अगर इस गाने का सिंगर शादी में आ जाए तो बात ही कुछ और है। दरअसल ऐसा ही कुछ पंजाबी सिंगर सुनंदा शर्मा के साथ में देखने को मिला और उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक मजेदार वीडियो भी साझा किया।

जानकारी के लिए आपको बता दें की वीडियो में वह अपने गाने को लगातार बजाते हुए सुनकर मजेदार रिएक्शन देती हुई नजर आई। इस वीडियो को भी लोगों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है और तेजी से वायरल भी हो रहा है। सुनंदा शर्मा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से इस वीडियो को शेयर किया और लिखा कि "गाना रिपीट पर चल रहा था और उनको पता ही नहीं था कि जिसका गाना चल रहा है वह वहां पर खुद मौजूद है।"

अगर वीडियो की बात की जाए तो आपको बता दें कि बैकग्राउंड में जानी तेरी ना गाना बजता हुआ सुनाई दे रहा है। इसी दौरान सिंगर कमरे से बाहर निकलती है और छज्जे पर पहुंचती है। वह कहती हुई नजर आती है कि ओ हेलो यह तो मेरा गाना है। मैं कैसे बताऊं यह मेरा गाना है। इसी के अलावा सुनंदा शर्मा को अपने ही गाने पर लिप्सिंग करते हुए भी देखा जा सकता है।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि सुनंदा शर्मा एक सिंगर होने के साथ-साथ एक जानी-मानी अभिनेत्री भी है। उन्होंने अपनी प्यारी सी आवाज में बहुत सारे पंजाबी गाने गए हैं। इस लिस्ट में चंडीगढ़ का छोकरा, दूजी बार प्यार और जट दिसदा गाने पॉपुलर हुए। सुनंदा शर्मा की फैन फॉलोइंग भी काफी जबरदस्त है और इंस्टाग्राम पर उन्हें 8 मिलियन से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं।

More from Filmibeat

Read more about: sunanda sharma features
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X