'द कपिल शर्मा शो' में इस कॉमेडियन को मिलती है सबसे ज़्यादा फीस, जानकर रह जाएंगे हैरान

कपिल शर्मा का सबसे फेमस और मजेदार शो 'द कपिल शर्मा शो' दर्शकों को काफी ज्यादा पसंद आता है। आपको बता दें कि इसमें कई सारे कलाकार ऐसे हैं जो कि दर्शकों द्वारा काफी ज्यादा पसंद किए जाते हैं। लेकिन आज हम आपको शो में सबसे ज्यादा किसको फीस दी जाती है इस बारे में बताने वाले हैं। दरअसल इसके पीछे की वजह है मशहूर कॉमेडियन कीकू शारदा का नया इंटरव्यू।
दरअसल आपको बता दें कि बच्चा यादव बनाकर सभी का दिल जीतने वाले कीकू शारदा ने मिस्टर फैसु के शो के दौरान बातचीत की थी। इस दौरान कपिल शर्मा शो में सबसे ज्यादा फीस कौन से कॉमेडियन को मिलती है इस बात का जिक्र भी किया गया था। उन्होंने बताया कि वह शुरू में टीवी करने से काफी ज्यादा जीजक रहे थे। लेकिन फिर दोस्त और हातिम के निर्माता शक्ति आनंद ने उनको होबो के किरदार के लिए बना लिया था।
लेकिन इस पर फैजू ने कीकू से सवाल किया कि क्या उनको द कपिल शर्मा शो में बाकी सब की तुलना में सबसे ज्यादा फीस मिला करती थी। जिस पर उन्होंने हंसते हुए जवाब दिया कि नो कमेंट्स। साल 2022 की कई रिपोर्ट के अनुसार द कपिल शर्मा शो में कपिल के बाद में सबसे ज्यादा फीस कृष्णा अभिषेक को मिलती थी। खबरों के अनुसार उन्हें 10 से 12 लाख रुपए प्रति एपिसोड मिला करते थे।
अर्चना पूरन सिंह
इसी के अलावा आपको बता दें कि कृष्णा अभिषेक के बाद में उन्हीं के बराबर या थोड़ी बहुत कम ज्यादा फीस बतौर जज अर्चना पूरन सिंह को मिला करती है। साल 2022 की एक रिपोर्ट के अनुसार वह 10 लाख रुपए प्रति एपिसोड लिया करती हैं।
सुमोना चक्रवर्ती
सुमोना चक्रवर्ती इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर आती है और आपको बता दें कि शो में बुरी का किरदार निभा कर वह सभी का मनोरंजन करती हैं। लेकिन आपको बता दें की एक्ट्रेस हर एक एपिसोड के लिए 7 से 8 लाख रुपए की फीस लेती है।
कीकू शारदा
लेकिन अगर हम किकू शारदा की फीस के बारे में बात करें तो आपको बता दें कि वह भी काफी मोटी फीस लिया करते थे। दरअसल कुछ मीडिया खबरों के अनुसार वह हर एक एपिसोड के लिए 6 से 7 लाख रुपए की फीस लिया करते थे।
चंदन प्रभाकर
चंदन प्रभाकर अब काफी ज्यादा फेमस हो चुके हैं और आपको बता दें कि द कपिल शर्मा शो में वह चंदू का किरदार निभाते हुए नजर आते हैं। कुछ खबरों के अनुसार चंदन प्रभाकर को हर एक एपिसोड के लिए 7 लाख रुपए की फीस दी जाती है।
कपिल शर्मा
कपिल शर्मा अपनी कॉमेडी के चलते दर्शकों के दिलों पर राज करते हैं और अगर उनकी फीस की बात की जाए तो वह हर एक एपिसोड के लिए 50 लाख रुपए की फीस ले लेते हैं। इतना ही नहीं द कपिल शर्मा शो अब एक नए अंदाज में वापस आ रहा है। दरअसल अब इसको नेटफ्लिक्स पर कपिल शर्मा द कॉमेडी शो के नाम से दिखाया जाएगा।


Click it and Unblock the Notifications











