अनन्या पांडे जैसी चाहिए चमकदार और बेदाग त्वचा तो अपनाएं ये 4 समर पैक, 7 दिनों में दिखेगा बेहतरीन रिजल्ट

Summer Skin Care

Summer Skin Care: गर्मियों के मौसम में धूल, मिट्टी, पसीना अधिक बढ़ जाता है जिससे स्किन काफी मुरझा जाती है। खासतौर पर मई जून के मौसम में टैनिंग अधिक हो जाती है। और डिहाइड्रेशन की वजह से स्किन काफी बेजान दिखने लगती है। कई बार को तेज धूप की वजह से सनबर्न हो जाता है और चेहरे की पूरी चमक चली जाती है। अगर आपको भी ऐसी दिक्कत होती है और आप चाहती है कि इस गर्मी में आपकी स्किन अनन्या पांडे की तरह चमके तो फटाफट से अपनाएं ये समर फेस पैक। यह आपकी स्किन को क्लीन और ग्लोइंग बनाने में बेहद मददगार है।

खीरे पेस पैक कैसे बनाएं

  • खीरा
  • गुलाब जल
  • चंदन पाउडर
  • बेसन

बनाने की विधि
सबसे पहले आप खीर को कद्दूकस कर लें अब इसका रस निकाल लें। 1 से 2 चम्मच गुलाब जल मिलाएं। आधा चम्मच बेसन और चंदन पाउडर मिलाएं। पैक को अच्छे से मिक्स करके फेस पर लगाएं 10 मिनट बाद वॉश करें। अगर आप हफ्ते में 2 बार भी इसे अप्लाई करेंगी तो आपकी स्किन काफी चमकने लगेगी।

दही फेस पैक
अगर आप फेस को मॉश्चराइज रखना चाहती हैं तो दही, हल्दी, शहद को अच्छे से मिक्स कर लें। स्मूदी पेस्ट बनाने के लिए 15 मिनट तक फेस पर लगाएं। उसके बाद हल्के ठंडे पानी से धो लें इससे आपकी स्किन डीप क्लीन हो जाती है।

ग्रीन टी और नींबू का मास्क
एक कप ग्रीन टी बनाएं अब इसे ठंडा कर लें। 2 चम्मच पिसी हुई चाय में आधा नींबू निचोड़ दें। इसे फेस पर 10 से 15 मिनट तक लगाएं। ठंडे पानी से फेस वॉश कर लें। इससे आपकी स्किन काफी फ्रेश दिखने लगेगी।

पुदीने खीरे का फेस पैक
आधे खीरे को कद्दूकस कर लें। 8 से 10 पुदीने की पत्तियों को ब्लेंड करके मिला लें। इस पैक को 10 मिनट लगाएं। इससे आप फेस ठंडा होगा हाइड्रेटेड रहेगा। बिजी शेड्यूल में अगर आप हफ्ते में भी एक बार लगाएंगी तब भी आपकी स्किन हाइड्रेट रहेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X