गर्मियों में भी हीरे जैसा चमकेगा चेहरा, अगर फॉलो कर लिया दिव्यांका त्रिपाठी का ये सीक्रेट स्किन केयर रुटीन

Summer skin care routine

Summer Skin Care Routine: गर्मियों में स्किन काफी खराब हो जाती है। रफनेस, डलनेस के साथ ही तेज गर्म हवाओं की वजह से चेहरे पर छोटे दाने निकल आते हैं। इतना ही नहीं स्किन के कई हिस्सों में भी काफी अंतर दिखने लगता है। गर्मियों में लोग अपनी स्किन को ग्लोइंग बनाने के लिए कई प्रोडक्ट का भी इस्तेमाल करते हैं, लेकिन अगर आपको उससे भी असर नहीं पड़ रहा है तो आप फॉलो करें दिव्यांका त्रिपाठी का ये स्किन केयर रुटीन। इसे फॉलो करते ही आपको कुछ दिनों में ही दिखने लगेगा एक दम दमकता चेहरा।

मेकअप इतना करो कि स्किन सांस ले सके...
दिव्यांका अपने रुटीन को बताने से पहले कहती हैं कि जब मैं कैमरे पर नहीं होती हूं तो अपने स्किन का और भी ध्यान रखती हैं कोशिश यह करती हूं कि मैं कम से कम मेकअप करूं। अगर मैं शूटिंग पर नहीं जा रही हूं तो मैं कोशिश करती हूं कि मैं सिर्फ मस्कारा और लिपस्टिक ही लगाऊं। मैं कोशिश करती हूं कि मैं रोजाना में बहुत कम मेकअप करूं जिससे मेरी स्किन सांस ले सके।

डेली स्किन केयर रुटीन में इन चीजों का रखती हैं खास ख्याल
वहीं दिव्यांका अपने डेली रुटीन के बारे में बताती हैं। वह कहती हैं कि अगर आप मेरा रोजाना का रुटीन पूछें तो फेस वॉश, मॉइस्चराइजर और सनस्क्रीन लगाती हूं। कभी-कभी स्किन को हाइड्रेट करने के लिए फेस सीरम भी लगा लेती हूं। दिव्यांका आगे कहती हैं कि मैं अपने डेली रुटीन में बहुत ज्यादा चीजें नहीं जोड़ती। वहीं एक्ट्रेस केमिकल प्रोडक्ट को लेकर भी बात करती हैं। वह कहती हैं कि मुझे अधिक प्रोडक्ट यूज करने से डर लगता है क्योंकि मुझे लगता है कि कहां वह रिएक्शन ना कर जाएं।

अगर आप गर्मियों में अपने चेहरे को साफ और चमकता हुआ चाहती हैं तो कोशिश करें कि पानी जरूर पिएं स्किन हाइट्रेड रहेगी तो स्किन अच्छी ग्लो करेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X