चुभती जलती गर्मी में झुलस गया है चेहरा तो अपनाएं प्रियंका चोपड़ा का घर में बना डी टैन पैक, 10 मिनट में दिखेगा

Summer Skin Care Routine

Summer Skin Care Routine: जैसे-जैसे अप्रैल का हर दिन घट रहा है वैसे-वैसे टेंपरेचर और हाई होता जा रहा है और गर्मियों में तो घर से बाहर निकलना एक बड़े टास्क से कम नहीं है। तेज धूप में आपके चेहरे और बॉडी का रंग अलग-अलग हो जाता है। इसी के साथ ही रेडनेस, रफनेस और चेहरे की चमक भी चली जाती है। कई बार तो चेहरे और टैनिंग वाली जगह पर जलन भी पड़ने लगती है।

ऐसे आप अगर आप महंगे प्रोडक्ट इस्तेमाल करती हैं और उससे भी आपको खास रिजल्ट देखने को नहीं मिल रहा है तो हम आपको बताने जा रहे हैं एक ऐसा उपाय जिसे करके आप 10 मिनट के अंदर ही रिजल्ट देख पाएंगे। बता दें कि यह नुस्खा काफी फायदेमंद है। कई बार तो प्रियंका चोपड़ा भी घरेलू नुस्खे अपना कर अपनी टैनिंग हटाती हैं।

बॉडी पर दिख रही टैनिंग से हैं परेशान तो फटाफट जानें उपाय

बता दें कि बॉडी और फेस डी टैन करने का तरीका प्रियंका चोपड़ा का है। वह बिकिनी और शॉर्ट ड्रेसेस पहनना काफी पसंद करती हैं, लेकिन वह हर बार अपनी बॉडी को डी टैन करवाने के लिए महंगे प्रोडक्ट और सलून नहीं जाती हैं बल्कि वह घर पर ही ऐसा मास्क बनाकर तैयार करती हैं जिससे आपकी बॉडी एक दम चमकने लगेगी। इतना ही नहीं आपके चेहरे की रेडेनस और रफनेस को भी खत्म कर देगी। बता दें कि यह प्रियंका चोपड़ा का स्पेशन टैनिंग फ्री मास्क है। अगर आप भी चाहती हैं कि आपकी स्किन भी टैन फ्री हो जाए तो अंत तक पढ़ें इस पूरी खबर को।

इन चीजों से बनाएं डी टैन मास्क

बेसन- 2 बड़े चम्मच
दही- 2 बड़े चम्मच
दूध- 1 बड़ा चम्मच
चंदन पाउडर- आधा चम्मच
नींबू का रस - आधा चम्मच
हल्दी- 2 चुटकी

इस विधि से तैयार करें डी टैन मास्क

डी टैन मास्क बनाने के लिए आप सबसे पहले एक बाउल लें उसमें बेसन डालें फिर दही डालकर अच्छे से मिक्स करें। तब तक मिक्स करें जब तक पेस्ट स्मूद ना बन जाए। ध्यान दें कि जरा भी लंप्स नहीं पड़ने चाहिए। जब एक अच्छा पेस्ट तैयार हो जाए तब आप नींबू का रस और दूध मिलाएं इन दोनों को भी आप अच्छे से मिक्स कर लें। जब आपके पास एक स्मूदी पेस्ट तैयार हो तब आप आखिरी में चंदन पाउडर और हल्दी मिलाकर मिक्स करें।

मास्क लगाने का सही तरीका

डी टैन मास्क तो तैयार हो गया है अब चलिए जानते हैं कि कैसे इस मास्क को लगाना है। आप इस मास्क को किसी ब्रश की भी मदद से लगा सकते हैं। जहां भी आपको टैनिंग हो आप वहां का पार्ट क्लीन कर लें। आप पानी से धुल सकते हैं नहीं तो आप टोनर से कुछ देर पहले ही क्लीन कर सकती हैं। अब यह मास्क लगाएं। मास्क 10 से 15 मिनट तक रखें। 10 मिनट बाद आप उस पार्ट को जहां मास्क लगा है हल्के हाथों से स्क्रब करते हुए रिमूव करें। इसके लिए आप सादा पानी या हल्के ठंडे पानी का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

अगर आप महीने में तीन से चार बार लगाएंगे तो आपकी टैनिंग एक दम दूर भाग जाएगी और आपकी स्किन किसी डायमंड की तरह चमकेगी। इस बात का जरूर ध्यान दें कि आप घर से बाहर निकलते समय खासतौर पर सनस्क्रीम लगाकर निकलें, आप घर में भी सनस्क्रीम लगाएं। इससे आपके चेहरे पर कम टैनिंग का सामना करना पड़ेगा। और कोशिश करें कि सुबह और शाम फेसवॉश के साथ ही चेहरा धोएं। खाली पानी से और बार बार फेस धुलने से भी बचें।

Disclaimer: सामान्य जानकारी और घरेलू नुस्खों से इस विधि को तैयार किया गया है। अगर आपकी स्किन में कोई समस्या है या एलर्जी है तो आप डॉक्टर से जरूर संपर्क करें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X