टीवी से लेकर फिल्मों में किया काम, फिर भी नहीं मिली वो पहचान, ओटीटी पर छाया ये एक्टर

sumit vyas

Sumit Vyas Struggle Story: ऐसे काफी सारे सितारे हैं जिन्होंने ओटीटी प्लेटफॉर्म पर काम करके दर्शकों के दिलों में अपनी एक खास जगह बनाई है। अब सिर्फ टीवी इंडस्ट्री की सितारे ही नहीं बल्कि बॉलीवुड के सितारे भी ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देबू करते हुए नजर आते हैं। इन्हीं में सुमित व्यास भी है और आपको बता दें कि वह कई सारी फिल्मों में भी काम कर चुके हैं। हालांकि उनका फिल्मों से वो सफलता हासिल नहीं हो पाई, जैसी वह चाहते थे।

लेकिन जब सुमित व्यास ने ओटीटी प्लेटफॉर्म पर कदम रखा तो वह अपनी वेब सीरीज से छा गए थे। आज के समय में कहा जाता है कि जिस भी वेब सीरीज में वह नजर आते हैं वह हिट मानी जाती है। इसीलिए आज हम आपको सुमित व्यास के स्ट्रगल के बारे में बताने वाले हैं।

बहुत कम लोग इस बारे में जानते हैं कि सुमित व्यास वैसे तो इंजीनियर बनना चाहते थे और उन्होंने कॉलेज में एडमिशन भी लिया था। हालांकि बाद में वह समझ गए थे कि इंजीनियरिंग उनके बस की बात नहीं है और वह एक्टिंग के लिए बने हैं। बाद में उन्होंने अपना कॉलेज छोड़ा और एडिटिंग स्टूडियो में असिस्टेंट एडिटर के तौर पर काम करने लगे।

बाद में सुमित व्यास ने एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा और कई सारे टीवी शोज में भी काम किया। इस लिस्ट में कसम से और रहना है तेरी पलकों की छांव में जैसे सोच शामिल है। बाद में उन्होंने फिल्मों में काम किया और तकरीबन 30 से भी ज्यादा फिल्मों में बेहतरीन भूमिका निभाई। इस लिस्ट में इंग्लिश विंग्लिश और गुड्डन की गन भी शामिल है।

लेकिन इतनी सारी फिल्मों में काम करने के बावजूद भी सुमित व्यास को सफलता हासिल नहीं हो पाई थी। बाद में उनका वेब शो 'परमानेंट रूममेट' में काम मिला और इसी से वह हर तरफ छा गए थे। शो में मिकेश का रोल उनका काफी पसंद किया गया था और अब वह कई सारे वेब शो में नजर आते हैं।

More from Filmibeat

Read more about: sumit vyas
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X