..................... Sultan of brunei gifted a diamond rolex watch to the saif ali khan - Hindi Filmibeat

इस सल्तनत के सुल्तान ने सैफ अली खान को दिया था करोड़ों का तोहफा, इस डायरेक्टर को की थी बेचने की कोशिश

Brunei Sultan Gifted A Watch To Saif Ali Khan

बॉलीवुड इंडस्ट्री के नवाब कहे जाने वाले सैफ अली खान के चर्चे पूरी इंडस्ट्री में बने रहते हैं. असल मायनों में बॉलीवुड का नवाब कहा जाता है. बता दें कि उन्होंने खुद एक इंटरव्यू के दौरान ऐसा किस्सा सुनाया जिसे सुन हर कोई हैरान हो जाएगा. एक्टर ने इंटरव्यू के दौरान बताया कि ब्रुनेई के सुल्तान ने एक बार हाई प्रोफाइल मीट एंड ग्रीट रखी थी. जिसमें एक्टर भी शामिल हुए थे. बता दें कि सैफ अली खान ने बताया था कि सुल्तान की बेटी बॉलीवुड की बहुत बड़ी फैन मानी जाती है.

ब्रुनेई के सुल्तान से मिलने पहुंचे सैफ अली खान

लेकिन सैफ अली खान जब उस इवेंट से बाहर निकले तो उनको एक बहुत ही महंगा गिफ्ट दिया गया था.सैफ अली खान ने उस वक्त को याद करते हुए कहा कि मुझे बहुत अच्छे से याद है और उम्मीद है कि ब्रूनेई के सुल्तान मुझे मार नहीं डालेंगे. ऐसी चीजों का इस्तेमाल किया करते थे जिसे देख आप भी हैरान हो सकते हैं. यहां तक कि वह माइकल जैक्सन को गाना गाने के लिए अपने पास बुलाया करते थे और वह बहुत ही अमीर आदमी हैं. उनकी बेटी भी बॉलीवुड की दीवानी है. मुझे बहुत अच्छे से याद है कि एक बार उन्होंने मुझे कॉल किया. लेकिन मैं और मनीषा कोइराला के साथ-साथ और कुछ लोग भी लंदन के डोर चेस्टर होटल में उनसे मिलने पहुंचे थे.

सैफ को ब्रुनेई के सुल्तान ने दी हीरे की घड़ी

सैफ अली खान ने इसी इंटरव्यू के दौरान आगे बताया कि वहां पर एक बड़ी कुर्सी और एक छोटी कुर्सी मौजूद थी. वही सुल्तान बड़ी कुर्सी पर बैठा करते थे तो दूसरी तरफ उनकी छोटी कुर्सी पर बैठी बैठा करती थी. जो कि हमेशा से उनके लिए खाली रहा करती थी. उन्होंने मेरे साथ में एक तस्वीर खींच ली और वहां से जाने से पहले एक मेरे हाथ में डिब्बा थमा दिया. मैंने उस बॉक्स को जब खोला तो उसमें एक हीरे की रोलेक्स घड़ी मौजूद थी. हालांकि मैंने उस घड़ी को अपनी पत्नी को दे दिया और इस घड़ी को मैंने रमेश तौरानी को बेचने की कोशिश भी की थी. लेकिन उन्होंने कहा कि 'सर इट्स सो यू.'

सैफ अली खान का वर्कफ्रंट

अगर हम सैफ अली खान के वर्क फ्रंट की बात करें तो आपको बता दें कि हाल ही में रिलीज हुए 'आदिपुरुष' में उनको रावण के किरदार में देखा गया. फैंस भी उन्हें इस रोल में देखकर काफी ज्यादा खुश है. हालांकि सैफ अली खान ने इस फिल्म में प्रमोशन नहीं किया. जिस वजह से उनके फैन काफी ज्यादा उन्हें याद कर रहे हैं. बता दें कि उनकी 'आदिपुरुष' फिल्म 16 जून 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है.

Read more about: saif ali khan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X