दीपिका या प्रियंका किसको देखना चाहेंगे हॉट 'सुल्तान' सलमान खान संग!
सलमान खान के साथ अभी तक कैटरीना कैफ, ऐश्वर्या राय बच्चन, जैकलीन फर्नांडीज की जोड़ी तो आप देख चुके हैं और पसंद भी कर चुके हैं। अब इस साल आप करीना कपूर खान और सोनम कपूर के साथ सलमान को रोमांस करते देखेंगे फिल्म बजरंगी भाईजान और प्रेम रतन धन पायो में।
इसके बाद अगले साल रिलीज होने जा रही फिल्म सुल्तान के लिए अभी तक किसी लीड एक्ट्रेस का चयन नहीं हुआ है। तो ऐसे में हम लेकर आए हैं कुछ सलमान खान के फैंस के सजेशन कि किस एक्ट्रेस के साथ वो हॉट सुल्तान को देखना चाहते हैं।
सबसे ज्यादा जिन दो एक्ट्रेसेस को वोट्स मिले हैं वो हैं दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा। जरा आप भी एक नज़र डालिये लोगों के ट्वीट्स पर जिनमें उन्होंने दीपिका और प्रियंका के लिए वोट किया है।
अब आइये एक नज़र डालते हैं सलमान खान की अब तक की हिट जोड़ियों पर और जरा देखिये किन किन एक्ट्रेसेस के साथ सलमान को देखना चाहते हैं आप।


Click it and Unblock the Notifications

