1st Day 1st Show के बाद ही ब्लॉकबस्टर सुलतान बन गए सलमान खान!
सलमान खान की सुलतान को रिलीज़ हुए आज एक साल हो गए। लोगों को सलमान खान इतने पसंद आए थे कि पहले शो के बाद ही तय हो गया था कि फिल्म ब्लॉकबस्टर है। 2016 की पहली फिल्म जो बॉक्स ऑफिस पर छाई वो सुलतान थी, इसमें कोई शक नहीं।
लेकिन मानिए या मत मानिए, फिल्म की कुछ बातें इतनी अजीब थीं कि आप हज़म ही नहीं कर पाएंगे, हाजमोला खाकर भी नहीं। लेकिन जब फिल्म में सलमान खान हों, तो सब आया गया हो जाता है, बस इसीलिए कोई भी ये बात नहीं दोहराता है।

फिल्म की रिलीज़ को एक साल हो गए और अब ट्यूबलाइट के फ्यूज़ होने के बाद तो सलमान खान की सल्तनत पर भी सवाल उठ रहे हैं। फिल्म को एक साल हो गया तो हमें लगा कि फिल्म की कुछ अजीब बातें आपको याद दिला दें।
डिस्कस तो किया ही जा सकता है कि आखिर फिल्म में लोग कहना क्या चाह रहे थे। क्योंकि सबके BASIC CONCEPT में काफी झोल था और ये आपको फिल्म में दिखेगा।
यूं तो फिल्म की कहानी काफी अजीब थी, लेकिन फिर भी केवल कुछ डायलॉग्स लाए हैं, जो आप हाजमोला खाकर भी पचा नहीं पाएंगे


Click it and Unblock the Notifications











