ये है बॉलीवुड की सबसे Unlucky एक्ट्रेस, जिसकी कभी शादी भी नहीं हो पाई..मानसिक संतुलन खोया

Sulakshana Pandit Fell In Love With Sanjeev Kumar

बॉलीवुड इंडस्ट्री में ऐसे कई सारे सितारे हैं जिन्होंने 40 से 45 साल से ज्यादा की उम्र होने के बाद भी शादी नहीं की. कुछ तो ऐसे हैं जिनको अपने हिसाब से पार्टनर नहीं मिला तो किसी को पार्टनर की जरूरत महसूस नहीं हुई. लेकिन कुछ से तारे ऐसे भी थे जिन्होंने एक तरफा प्यार में पूरी जिंदगी निकाल दी. आज हम आपको एक ऐसी ही 70 के दशक की हसीना के बारे में बताने वाले हैं. जिसने एक एक्टर के एकतरफा प्यार में पूरी जिंदगी बिता दी और कुंवारी रह गई. जिसने उसे दौर में जितेंद्र और विनोद खन्ना के साथ-साथ अमिताभ बच्चन और राजेश खन्ना जैसे सुपरस्टार्स के साथ में काम किया. लेकिन इसके बावजूद भी वह इंडस्ट्री की सबसे अभागी एक्ट्रेस बनकर रह गई.

सुलक्षणा पंडित को संजीव कुमार से हो गया था प्यार

दरअसल हम बात कर रहे हैं सुलक्षणा पंडित की. जिन्होंने अपने समय के अभिनेता संजीव कुमार से प्यार किया लेकिन शादी नहीं कर पाई. उनकी प्रेम कहानी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है. एक्ट्रेस के पास पैसे से लेकर नाम और सब कुछ था. लेकिन नहीं था तो सिर्फ एक हमसफर जिसकी उन्होंने कल्पना की थी. खबरों के अनुसार सुलक्षणा पंडित को शोले के ठाकुर यानी कि संजीव कुमार से प्यार हो गया था. लेकिन एक्टर किसी और से प्यार करते थे और इसी वजह से सुलक्षणा का एक तरफा प्यार अधूरा रह गया.

संजीव कुमार को हेमा मालिनी से था प्यार

सुलक्षणा ने संजीव कुमार के साथ में साल 1975 में रिलीज हुई उलझन फिल्म में काम किया. इस दौरान सुलक्षणा के दिल में संजीव कुमार के लिए एक खास जगह बन गई थी. लेकिन एक्टर को हेमा मालिनी से प्यार हो गया और उन्होंने ड्रीम गर्ल को शादी के लिए दो बार प्रपोज भी किया था. हालांकि हेमा मालिनी ने उनके प्रपोजल को दोनों बार ठुकरा दिया. बाद में संजीव एक बेहद ही गहरी डिप्रेशन में चले गए थे और उन्होंने पूरी जिंदगी शादी न करने का फैसला ले लिया था. एक्टर के इस फैसले का असर सुलक्षणा पंडित पर भी देखने को मिला और उन्होंने भी एक्टर के इंतजार में पूरी जिंदगी निकाल दी.

47 साल की उम्र में संजीव कुमार का हो गया था निधन

जानकारी के लिए आपको बता दें कि साल 1985 में संजीव कुमार का दिल का दौरा पड़ते ही 47 साल की उम्र में मृत्यु हो गई थी. लेकिन इसके बावजूद भी सुलक्षणा अपने फैसले पर कायम रही और उन्होंने कभी भी किसी से शादी नहीं की. बाद में वह डिप्रेशन का शिकार होने लग गई थी. खबरों के अनुसार धीरे-धीरे सुलक्षणा ने अपना मानसिक संतुलन को दिया और एक इंटरव्यू के दौरान उनकी बहन विजेता पंडित ने इस बात का दावा किया था कि संजीव कुमार की वजह से सुलक्षणा अपना मानसिक संतुलन को बैठी थी.

सुलक्षणा खो बैठी थी अपने होश

विजेता पंडित ने इस बात का खुलासा किया था कि संजीव कुमार, दीदी से इसीलिए शादी नहीं करना चाहते थे क्योंकि उनका हार्ट की बीमारी थी और इसी वजह से कभी भी उनकी मौत हो सकती थी. वह दीदी की जिंदगी को बर्बाद नहीं करना चाहते थे और इसीलिए उन्होंने कभी उनसे शादी नहीं की. विजेता ने तो यह भी बताया था कि साल 2006 में सुलक्षणा को अपने घर लेकर आ गई थी. लेकिन वह एक कमरे में ही बंद रहती थी. ना तो वह किसी से बात करती थी और ना ही वह किसी से मिलती थी. लेकिन एक बार बाथरूम में वह गिर गई और उनकी हिप बोन टूट गई थी. इसके बाद में एक्ट्रेस की चार बार सर्जरी करवाई गई और वह इसकी वजह से ठीक से चल नहीं पाती थी.

More from Filmibeat

Read more about: sulakshana pandit sanjeev kumar
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X