वकालत छोड़ एक्टिंग में रखा कदम, राजेश खन्ना को दी कड़ी टक्कर, 12 फिल्मों में इस एक्टर ने किया साथ में काम

Sujit Kumar Gave Competition To Rajesh Khanna: कई बार बॉलीवुड इंडस्ट्री में कई सारे सितारों ने अपने स्ट्रगल के दोनों को लेकर खुलासे किए हैं। कुछ सितारे तो ऐसे हैं जिन्होंने फिल्मी इंडस्ट्री में आने से पहले अलग-अलग काम किए। कोई बस कंडक्टर के तौर पर काम किया करता था तो कोई रेस्टोरेंट में। लेकिन आज हम आपको एक ऐसे एक्टर के बारे में बताने वाले हैं जिन्होंने वकालत छोड़ फिल्मी दुनिया में आने का फैसला लिया। दरअसल हम बात कर रहे हैं सुजीत कुमार की।
150 से ज्यादा फिल्मों में किया काम
सुजीत कुमार बॉलीवुड इंडस्ट्री के एक दिग्गज कलाकार रह चुके हैं और आपको बता दें कि उन्होंने राजेश खन्ना के साथ में काफी बेहतरीन काम किया। एक्टर को 'आराधना' 'इत्तेफाक' और 'हाथी मेरे साथी' जैसी फिल्मों में देखा जा चुका है। सुजीत कुमार ने अपने पूरे करियर में 150 से भी ज्यादा हिंदी फिल्मों में काम किया। वह कई सारे सुपरस्टार्स के साथ में स्क्रीन शेयर कर चुके हैं।
भोजपुरी इंडस्ट्री में कमाया नाम
हालांकि आपको बता दें कि सुजीत कुमार ने ज्यादातर फिल्मों में निगेटिव किरदार निभाई। लेकिन वह फिल्मी दुनिया में वो मुकाम हासिल नहीं कर पाए, जिसके वह हकदार थे। बॉलीवुड इंडस्ट्री में उन्हें कुछ खास पहचान नहीं मिल पाई। हालांकि भोजपुरी इंडस्ट्री के वह बादशाह बन गए थे। इसी के चलते वह हिंदी फिल्मों में टिके रहे।
किशोर कुमार के चलते मिला बड़ा ब्रेक
लेकिन यह भी कहा जाता है कि सुजीत कुमार ने हिंदी फिल्मों में आने से पहले वकालत की थी। उन्हें क्रिकेट खेलने भी काफी पसंद था। सुजीत कुमार ने लंदन से पढ़ाई की और वह हमेशा से ही एक एक्टर बनना चाहते थे। इसके बाद उन्होंने फिल्म 'दूर गगन की छांव में' से डेब्यू किया और किशोर कुमार के कारण उन्हें एक अच्छा खासा ब्रेक मिला।
साइड रोल करने पर एक्टर हुए मजबूर
सुजीत कुमार ने कई हिंदी फिल्मों में लीड किरदार निभाया है। हालांकि उनकी सभी फिल्में फ्लॉप साबित हुई। उन्हें सेकंड लीड या फिर साइड रोल में काम करने के लिए मजबूर होना पड़ा। इसी के चलते अक्सर उन्हें फिल्मों में साइड रोल करने को मिलता और उनके बॉक्स ऑफिस पर फिल्म जरूर हिट हो जाती। बताया जाता है कि सुजीत कुमार तो राजेश खन्ना के लिए काफी लकी साबित थे।
सुजीत कुमार और राजेश खन्ना थे बेहद करीबी यार
सुजीत कुमार और राजेश खन्ना ने साथ में तकरीबन 12 फिल्मों में काम किया। जिसमें हाथी मेरे साथी, अमर प्रेम, मेरे जीवन साथी और महबूबा जैसी बेहतरीन फ़िल्में शुमार हैं। सुजीत कुमार और राजेश खन्ना दोनों बहुत अच्छे दोस्त बन गए। जितेंद्र और राकेश रोशन के भी सुजीत बेहद करीब थे। वह अपने आखिरी दिनों में बॉलीवुड से कहीं गुम हो गए थे। फिर 5 फरवरी साल 2010 में 75 साल की उम्र में उनकी कैंसर से मौत हो गई।


Click it and Unblock the Notifications











