..................... Sujata Mehta reveals she has been in a live in relationship with married director for 35 years - Hindi Filmibeat

35 साल से डायरेक्टर संग लिव इन में रह रही है ये एक्ट्रेस, धर्म के कारण रही कुआंरी

Sujata Mehta

Sujata Mehta Live In Relation: हिंदी सिनेमा की दिग्गज अभिनेत्री सुजाता मेहता तो शायद आपको याद होगी। उन्होंने अपने करियर में काफी बेहतरीन फिल्मों में काम किया। वह सनी देओल से लेकर रजनीकांत और ऋषि कपूर से लेकर राज बब्बर जैसे बेहतरीन कलाकारों के साथ में काम कर चुकी हैं। लेकिन लंबे समय से वह एक्टिंग से दूर है और अब एक बार फिर से इंडस्ट्री में धूम मचा रही है। उन्होंने हाल ही में कई सारे खुलासे कर दिए हैं।

सुजाता मेहता ने साल 1980 में फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा था। उन्होंने काफी सारी हिट फिल्मों में भी काम किया। लेकिन एक समय ऐसा आया जब उनका करियर का ग्राफ नीचे चला गया और उनकी फिल्में फ्लॉप साबित होने लगी। लेकिन अब तीन दशक के बाद में वह टीवी के छोटे पर्दे पर नजर आ रही है और हाल ही में वह अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में है।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि सुजाता मेहता ने कभी भी शादी नहीं की और 35 साल से वह एक शख्स के साथ में अपनी जिंदगी बिता रही है। दरअसल आपको बता दें कि वह इस शख्स के साथ में लिवइन रिलेशनशिप में रह रही है और अब इस पर उन्होंने खुलकर बात भी की है। सिद्धार्थ कनन के साथ इंटरव्यू के दौरान उन्होंने यह भी बताया कि आखिरकार उन्होंने कभी शादी क्यों नहीं की।

सुजाता मेहता कहती है कि 35 साल से एक थिएटर निर्देशक-निर्माता के साथ में वह लिवइन रिलेशनशिप में रह रही है। लेकिन वह शादीशुदा थे और इतने सालों तक उनकी शादी सिर्फ दिखावा थी। एक्ट्रेस का कहना था कि वह उससे शादी करने के लिए अपना धर्म परिवर्तन नहीं कर सकती थी। भले ही उसने कुछ साल पहले अपनी पत्नी को तलाक दे दिया। इसीलिए हमने लिवइन में रहने का फैसला लिया।

इसी के अलावा आपको बता दें कि सुजाता मेहता ने साल 2005 तक फिल्मों और टीवी सीरीज में काम किया। लेकिन फिर एक लंबा ब्रेक लिया और 13 साल बाद एक बार फिर से धड़ और चित्कार जैसी फिल्मों में छोटी भूमिका निभाती हुई नजर आई। आखरी बार उनको 2021 में रिलीज हुई भूत हूं मैं नाम की एक टीवी मिनी सीरीज में देखा गया था। सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस को काफी एक्टिव देखा जाता है।

Read more about: sujata mehta sunny deol
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X