Suhana B'day: 18 साल ही हुईं शाहरुख खान की बिटिया, मिला ऐसा सरप्राइज, देखें 10 खूबसूरत तस्वीरें
Recommended Video

इन दिनों बॉलीवुड स्टार्स से ज्यादा स्टार किड्स सुर्खियों में रहते हैं। इन्हीं पॉप्यूलर किड्स में से हैं शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान.. आज मीडिया की ये फेवरेट स्टार किड 18 साल की हो गई हैं। सुहाना भले ही बॉलीवुड में फिलहाल एंट्री नहीं ले रही हैं लेकिन वे किसी स्टार से कम नहीं हैं। अभी से ही उनकी तगड़ी फैन फॉलोइंग बन चुकी है। बस एक तस्वीर आते ही सुहाना सोशल मीडिया पर वायरल हो जाती हैं।
[सलमान खान की भारत में हुई तब्बू की एंट्री, निभाएंगी जबरदस्त किरदार]
18वें बर्थडे के मौके पर सुहाना खान को मम्मी गौरी खान ने बेहद स्पेशल तरीके से विश किया है। गौरी ने सोशल मीडिया पर सुहाना की बेहद खूबसूरत तस्वीर शेयर की है और प्यारे से मैसेज के साथ विश किया.. वहीं पापा शाहरुख ने अभी तक कोई सोशल पोस्ट नहीं किया है। अपनी पोस्ट में गौरी खान ने करण जौहर का शुक्रिया अदा किया है, इसकी वजह क्या है ये तो पता नहीं लेकिन ऐसा जरूर लग रहा है कि सुहाना के 18वें बर्थडे बैश के लिए करण जौहर का कोई खास प्लान जरूर है।

वहीं सुहाना खान आए दिन अपनी खूबसूरत तस्वीरों को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं। कभी दोस्तों के साथ मस्ती करती तो कभी पूल में चिल करतीं सुहाना की तस्वीरें खूब वायरल हो चुकी हैं। अब बस सभी को सुहाना के बॉलीवुड डेब्यू का इंतजार है। आगे देखें सुहाना की 10 बेहद खूबसूरत तस्वीरें और जानें उनके बारे में कुछ दिलचस्प बातें-


Click it and Unblock the Notifications











