सुहाना खान से लेकर शहनाज गिल तक, 2023 में इन एक्टर्स के बॉलीवुड डेब्यू का फैंस को है इंतजार

Cover Image

साल 2023 में कई नये चेहरे बॉलीवुड में डेब्यू करने वाले हैं जिनमें कुछ स्टार किड और कुछ नये चेहरे भी शामिल हैं। इनमें बिग बॉस कंटेस्टेंट शहनाज गिल से लेकर शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान और अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा तक शामिल हैं। सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहने वाले इन स्टार किड्स की अभी से ही अच्छी-खासी फैन फॉलोविंग बन चुकी है जो इन्हें फिल्मी पर्दे पर देखने के लिए बेकरार हैं।

आइए आपको बताते हैं उन नये चेहरों के बारे में जो 2023 में बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली हैं :

सुहाना खान :

सुहाना खान :

2023 में जो नये नाम बॉलीवुड में डेब्यू करने वाले हैं, उनमें सुहाना खान का नाम सबसे ज्यादा लोकप्रिय है। शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान जोया अख्तर की फिल्म 'आर्चिज' से बॉलीवुड में डेब्यू करेगी। फिल्म में वह वेरोनिका का किरदार निभाने वाली हैं। यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। शाहरुख खान भी अपनी बेटी सुहाना को एक बॉलीवुड एक्ट्रेस के तौर पर देखना चाहते हैं। एक बार अनुपम खेर के एक चैट शो के दौरान शाहरुख ने अपने दिल की इस इच्छा को व्यक्त करते हुए कहा था, "मुझे काफी खुशी होगी अगर सुहाना एक्ट्रेस बनें।"

खुशी कपूर :

खुशी कपूर :

2023 में डेब्यू करने वाले स्टार किड्स में दूसरा नाम खुशी कपूर का है। दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी और बोनी कपूर की छोटी बेटी खुशी भी अपनी बड़ी बहन जाह्नवी और मां श्रीदेवी के नक्शेकदम पर चलते हुए फिल्मों में डेब्यू करने वाली हैं। खुशी भी नेटफ्लिक्स पर जोया अख्तर की फिल्म 'आर्चिज' से ही बॉलीवुड में डेब्यू कर रही हैं। फिल्म में वह सुहाना खान के साथ स्क्रीन शेयर करने वाली हैं।

अगस्त्य नंदा :

अगस्त्य नंदा :

जोया अख्तर की फिल्म 'आर्चिज' से इस साल डेब्यू करने वाले स्टार किड में तीसरा नाम अगस्त्य नंदा का है। अमिताभ बच्चन के नाती और श्वेता नंदा के बेटे अगस्त्य नंदा फिल्म में सुहाना खान और खुशी कपूर के साथ स्क्रीन शेयर करने वाले हैं। फिल्म का पोस्टर और सभी एक्टर्स का फर्स्ट लुक जारी किया जा चुका है, जिसे फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।

शहनाज गिल :

शहनाज गिल :

कुछ सालों पहले छोटे पर्दे से अपना करियर शुरू करने वाली शहनाज गिल को रियलिटी शो 'बिग बॉस' से लोकप्रियता मिली। वह सलमान खान की फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली हैं। इस साल ईद के मौके पर यह फिल्म रिलीज होने वाली है। फिल्म में सलमान खान और शहनाज गिल के अलावा जॉन अब्राहम, नोरा फतेही और रितेश देशमुख भी नजर आने वाले हैं।

पश्मीना रोशन :

पश्मीना रोशन :

ऋतिक रोशन की चचेरी बहन पश्मीना रोशन इस साल फिल्म 'इश्क विश्क रिबाउंड' से बॉलीवुड में कदम रखने वाली हैं। निपुण धर्माधिकारी के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में जिबरान खान, रोहित सराफ और नैला ग्रेवाल नजर आने वाले हैं। हालांकि इस फिल्म में कोई बड़ा नाम नहीं है, लेकिन फिल्म के सरप्राइज हिट होने की पूरी संभावना जताई जा रही है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X