Bollywood debutants 2023: डेब्यू से पहले चर्चा में आईं ये हसीनाएं, इस साल करेंगी एक्टिंग डेब्यू!

Bollywood debutants 2023: इस साल हिंदी सिनेमा और फिल्म जगत में कई नए चेहरे देखने को मिलेंगे। जी हां, 2023 में बहुत सारी हसीनाएं और स्टार किड्स सिल्वर स्क्रीन पर अपने अभिनय करियर की शुरुआत करने वाली हैं।
हालांकि कुछ स्टार किड्स बी-टाउन में पहले ही चर्चा में आ चुके हैं तो कुछ मॉडलिंग की दुनिया से नाम कमा रहे हैं तो कुछ ब्रांड एंबेसडर तक बन गए हैं। तो चलिए जानते हैं इस सूची में किन सितारों के बच्चे अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत करेंगे और कौन-कौन आपका दिल जीतेगा।
सुहाना खान
बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान सिनेमा की दुनिया में कदम रखने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। वह जोया अख्तर की फिल्म 'द आर्चीज' से डेब्यू करेंगी। यह 2023 में नेटफ्लिक्स पर रिलीज के लिए पूरी तरह से तैयार है। फिल्म लोकप्रिय आर्चीज कॉमिक सीरीज का भारतीय रूपांतरण है। सुहाना पहले से ही सोशल मीडिया सेंसेशन हैं। इसके अलावा हाल ही में सुहाना खान न्यूयॉर्क के एक बड़े ब्यूटी मेकअप ब्रांड Maybelline की ब्रांड एम्बेसडर भी बन गई हैं।
शहनाज गिल
शहनाज गिल बिग बॉस 13 से पॉपुलर हुई थी। छोटे पर्दे पर अपनी शुरुआत के कुछ साल बाद, अभिनेत्री अब 'किसी का भाई किसी की जान' फिल्म में अपने अभिनय के साथ बड़े पर्दे पर आने के लिए तैयार है। इस फिल्म में सलमान खान मुख्य भूमिका में हैं। ये फिल्म 21 अप्रैल को ईद 2023 पर रिलीज होने वाली है। साथ ही शहनाज गिल जॉन अब्राहम, नोरा फतेही और रितेश देशमुख के साथ 100% फिल्म में भी नजर आएंगी। ये फिल्म 2023 में दिवाली के मौके पर रिलीज हो सकती है। इसके अलावा सोशल मीडिया सेंसेशन शहनाज गिल मॉडलिंग भी करती रहती हैं और उनका टॉक शो 'देसी वाइब्स विद शहनाज गिल' भी खूब चर्चा में है।
शनाया कपूर
अभिनेता संजय कपूर और उनकी पत्नी महीप कपूर की बेटी शनाया कपूर भी बी-टाउन में कदम रखने को तैयार हैं। स्टार किड शशांक खेतान की 'बेधड़क' के साथ शनाया कपूर अभिनय की दुनिया में एंट्री करेंगी। शनाया गुरफतेह पीरजादा और लक्ष्य लालवानी के साथ नजर आएंगी। फिल्म 30 दिसंबर को रिलीज होगी। इसके अलावा भी शनाया सोशल मीडिया पर फैंस के बीच चर्चाओं में रहती हैं।
खुशी कपूर
निर्माता बोनी कपूर और स्वर्गीय श्रीदेवी की छोटी बेटी और जाह्नवी कपूर की बहन खुशी कपूर भी बड़े पर्दे पर आने के लिए तैयार हैं। अपनी बड़ी बहन जाह्नवी कपूर के फिल्मों में आने के पांच साल बाद खुशी अपनी फिल्म की पारी की शुरुआत करने जा रही हैं। वे जोया की फिल्म 'द आर्चीज' में सुहाना खान के साथ नजर आएंगी। इंस्टाग्राम पर अपनी फिल्म के आधिकारिक पोस्टर को साझा करते हुए, खुशी ने पहले लिखा था, "मेमोरी लेन डाउन ट्रिप लेने के लिए तैयार हो जाओ 'क्योंकि द आर्चीज़ बाय जल्द ही @netflix पर आ रही है।"
पश्मीना रोशन
ऋतिक रोशन की कजिन पश्मीना रोशन अगले साल बॉलीवुड में डेब्यू करेंगी। 'इश्क विश्क रिबाउंड' में एक्ट्रेस रोहित सराफ, जिबरान खान और नैला ग्रेवाल के साथ नजर आएंगी। फिल्म का निर्देशन निपुन धर्माधिकारी ने किया है।
इसके अलावा भी कई और हसीनाएं डेब्यु करेंगी जैसे - 'किसी का भाई किसी की जान' से विनाली भटनागर, अदिति सहगल 'द आर्चीज' से और वरुण धवन की भतीजी अंजिनी धवन भी इस साल बॉलीवुड में डेब्यू करेंगी।


Click it and Unblock the Notifications











