सांवले रंग की वजह से इन एक्ट्रेस को सुनने पड़े 'काली' के ताने, धोना पड़ा फिल्मों से हाथ
हाल में ही शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान की रंगभेद पर एक पोस्ट काफी चर्चा में रही थी। जिसके बाद बॉलीवुड स्टार्स व फैंस ने उन्हें काफी सपोर्ट किया और उनकी बातों से सहमति जताई। दरअसल सुहाना खान ने लिखा था कि उनका स्किन कलर ब्राउन है और उन्हें इस पर नाज है। सुहाना ने उन युवा और युवतियों का हौसला अफजाई किया था जो इस हीन भावना से गुजरे हैं। उन्होंने कहा कि जब मैं 12 साल की तब मुझे विकसित महिलाओं और पुरुषों ने मेरे स्किन टोन की वजह से मुझे बदसूरत कहा। हम सभी भारतीय हैं और हमारा स्किन कलर ब्राउन हैं।
सुहाना खान के इस जबरदस्त पोस्ट पर चित्रांगदा से लेकर दूसरे स्टार्स ने सहमति जताई। लेकिन बॉलीवुड में दूसरी बड़ी एक्ट्रेस भी हैं जिन्हें रंगभेद सहन करना पड़ा। प्रियंका चोपड़ा, राधिका आप्टे से लेकर बिपाशा बसु ऐसे एक्ट्रेस हैं जिन्होंने रंगभेद को न केवल सहा बल्कि इसका मुंह तोड़ जवाब भी दिया। आज के समय में हम देखते हैं कि ये हीरोइनों अपना पक्ष मजबूती से रखती हैं और इस विषय के बारे में लोगों को भी समझाती नजर आई हैं। आइए बताते हैं कौन सी एक्ट्रेस हैं जिन्होंने इस भद्दी सोच को फेस किया।


Click it and Unblock the Notifications