सुहाना खान हैं इंस्टाग्राम स्टाइलिश क्वीन, 5 तस्वीरों में इतना ग्लैमर, दिखती हैं बॉलीवुड की हीरोइन
शाहरुख खान की बेटी से अलग हटकर सुहाना खान ने अपनी एक पहचान कायम कर ली है। कुछ साल पहले की बात है जब सुहाना खान को उनके लुक के कारण कई बार ट्रोल भी होना पड़ा है। वहीं आज का समय है जब सुहाना खान अपने ग्लैमरस लुक के कारण सोशल मीडिया से लेकर खबरों तक एक खास जगह बना चुकी हैं। सुहाना खान फिलहाल बॅालीवुड से काफी दूर हैं। हालांकि वो भी पिता शाहरुख खान की तरह बॅालीवुड में एंट्री लेने की चाहत रखती हैं।
इसके लिए वो एक्टिंग के साथ अपने लुक और फिटनेस पर भी काफी काम कर रही हैं। सुहाना खान का स्टाइल इन दिनों स्टार किड्स के बीच चर्चा का विषय बन गया है। सुहाना खान जैसे ही अपने इंस्टाग्राम पर कोई भी तस्वीर शेयर करती हैं, फैंस के साथ सेलेब्स भी उस पर अपने रिएक्शन देने से पीछे नहीं हटते। बताया जाता है कि सुहाना खान के भीतर स्टाइलिश दिखने की कला अपनी मां गौरी खान से आयी है।

सुहाना खान ने अपने इंस्टाग्राम पर ब्लू ड्रेस में एक शानदार तस्वीर पोस्ट की है। जो कि तेजी से वायरल हो रही है। चलिए आपको इस तस्वीर के साथ सुहाना खान की वो तस्वीरें भी दिखाते हैं जो कि उनके इंस्टाग्राम पर लाखों लाइक बटोर चुकी हैं। ये कहने में कोई गुरेज नहीं है कि सुहाना खान इंस्टाग्राम की स्टाइलिश क्वीन बन चुकी हैं। आज हम आपको दिखायेंगे उनका सबसे अधिक पसंद किया गया 5 ग्लैमरस लुक।


Click it and Unblock the Notifications