फिर वायरल हुईं सुहाना खान की तस्वीरें, लंदन के दोस्तों को दिखाया ताजमहल, देखें Pics
Recommended Video

हाल ही में शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान अपनी पूल साइड तस्वीरों को लेकर सुर्खियों में आई थीं। वहीं अब एक बार फिर से सुहाना खान की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में सुहाना खान कुर्ती पहने ताजमहल के सामने पोज देती नजर आ रहीं। वहीं हमेशा की तरह इन तस्वीरों में भी सुहाना गजब की खूबसूरत दिख रही हैं। वहीं आगरा की इस ट्रिप पर सुहाना अकेली नहीं हैं।
[सलमान खान और अजय देवगन को पछाड़ना आसान नहीं, 10 फिल्में 100 करोड़ पार]
दरअसल, सुहाना अपने फॉरेनर फ्रेंड्स के साथ आगरा दर्शन पर निकली हैं। बताया जा रहा है कि सुहाना के लंदन से आए दोस्त उनके साथ ताजमहल देखने पहुंचे हैं। वहीं सुहाना ने ये तस्वीरें अपने सोशल एकाउंट पर शेयर की हैं। उनकी ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। जिनमें वे दोस्तों के साथ जमकर मस्ती करती नजर आ रही हैं। दुनिया के सात अजूबों में से एक इस जगह पर गर्ल गैंग ने खूब मस्ती की। सुहाना खान और उनके दोस्तों के साथ मां गौरी खान भी थीं।

सुहाना और उनकी मां समेत कुल 15 लोग ताज महल घूमने गए थे। इस ट्रिप पर सुहाना लॉन्ग कुर्ती और जींस पहने बेहद खूबसूरत दिखीं। आगे देखें दोस्तों के साथ सुहाना की ताजमहल ट्रिप की बेहद खूबसूरत तस्वीरें और जानें उनके बार में कुछ खास बातें-


Click it and Unblock the Notifications











