..................... कोरोना कहर के बीच कॉमेडियन सुगंधा मिश्रा - संकेत भोसले ने रचाई शादी, बिना बैंड-बाजे के हुई शादी- First Pic | Sugandha Mishra marriage first pic ties the knot with Sanket Bhosale on 26 april in Jalandhar - Hindi Filmibeat

कोरोना कहर के बीच कॉमेडियन सुगंधा मिश्रा - संकेत भोसले ने रचाई शादी, बिना बैंड-बाजे के हुई शादी- First Pic

कोरोना काल में एक खुशखबरी कॉमेडियन सुगंधा मिश्रा ने सुनाई है। उन्होंने दो साल के इंतजार के बाद डॉ संकेत भोसले के साथ शादी रचा ली है। सुगंधा मिश्रा की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आ रही हैं। कोरोना की दूसरी लहर के चलते सुगंधा मिश्रा ने परिवार के साथ बिना बैंड व बाजे संकेत भोसले के शादी रचाई।

हाल में ही सुगंधा मिश्रा की मेहंदी और हल्दी की फोटो भी सामने आई थीं। उन्होंने एक ही दिन में तीन राज्यों के रीति-रिवाज से संकेत के साथ शादी के बंधन में बंधी। सोशल मीडिया पर सुगंधा मिश्रा की शादी की फोटोज खासा वायरल हो रही हैं। हाल में ही सुगंधा मिश्रा ने प्री वेडिंग फोटोशूट भी शेयर किया था जिसमें वह संकेत भोसले के साथ रोमांटिक अंदाज में नजर आईं।

Sugandha Mishra

सुगंधा मिश्रा ने शादी के समारोह में किसी को नहीं बुलाया। कोरोना की वजह से शादी बहुत ही निजी तौर पर रखी गई लेकिन इंटरनेट पर सुगंधा मिश्रा की शादी की फोटो खासा छाई रहीं। सुगंधा मिश्रा ने भी इंटरनेट पर सभी से आशीर्वाद लिया।

सुगंधा मिश्रा ने लिए सात फेरे

सुगंधा मिश्रा ने लिए सात फेरे

बताया गया कि तीन राज्यों के रीति रिवाजों से सुगंधा मिश्रा ने शादी की। सुबह मंगनी, दोपहर में साते फेरे और दोपहर में अन्य फंक्शन और रात को बारात का स्वागत और फिर सात फेरे लिए।

मेहंदी, लेडीज संगीत और हल्दी

मेहंदी, लेडीज संगीत और हल्दी

सुगंधा मिश्रा ने जलंधर में शादी रचाई। क्लब कबाना में शादी से पहले की सभी रस्मे निभाई गई। उन्होंने मेहंदी और हल्दी की फोटोज शेयर की थी।

कोरोना की वजह से फीका रहा माहौल

कोरोना की वजह से फीका रहा माहौल

कोरोना की वजह से सुगंधा मिश्रा की शादी धूम धाम से नहीं हो पाई। वहीं कोरोना गाइलाइन की वजह से बैंड बाजा और अन्य चीजों की मनाही थी। जलंदर ने दोनों ने परिवार की मौजूदगी में इस समारोह को संपन्न किया।

सिर्फ 25 लोगों की अनुमति

सिर्फ 25 लोगों की अनुमति

सुगंधा मिश्रा की मां ने भी बताया था कि कोरोना महामारी नियमों के तहत केवल 20-25 लोगों की अनुमति थी। इसीलिए सिर्फ परिवार के लोगों के बीच ये शादी संपन्न की गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X