..................... Suchitra Krishnamurthy revealed that her mother begged her not to marry Shekhar Kapur - Hindi Filmibeat

'मेरी मां पैरों पर गिर गई थी...' 30 साल बड़े शख्स से शादी इस एक्ट्रेस के परिवार को नहीं थी मंजूर

Suchitra Krishnamurthy

सुचित्रा कृष्णमूर्ति बॉलीवुड के साथ-साथ साउथ इंडियन सिनेमा की भी काफी खूबसूरत अभिनेत्रियों में गिनी जाती हैं. जैसे-जैसे आगे बढ़ा वह अपने से 30 साल बड़े फिल्म निर्माता शेखर कपूर को अपना दिल दे बैठी. जिसके बाद में उन्होंने घर वालों के खिलाफ जाकर उनसे शादी कर ली. शादी के बाद एक बच्ची का जन्म हुआ. शादी के 18 साल बाद में दोनों का रिश्ता टूट गया. शेखर कपूर के साथ शादी टूटने के बाद में अब सुचित्रा कृष्णमूर्ति ने काफी सारे खुलासे किए हैं और बताया है कि उन्होंने मुझे धोखा दिया है.

सुचित्रा ने शेखर को धमकी देकर की थी शादी

सुचित्रा कृष्णमूर्ति ने इस बात का खुलासा किया था कि शेखर कपूर नहीं चाहते थे कि वह एक्टिंग करें तो इसीलिए उन्होंने अभिनय छोड़ दिया था. यहां तक कि एक्ट्रेस ने इस बात का भी खुलासा किया था कि फिल्म निर्माता शेखर कपूर को उन्होंने धमकी दी थी. एक्ट्रेस ने बताया था कि मैंने धमकी देकर उनसे शादी रचाई थी. क्योंकि मैं उस समय शादी करना और बच्चे करना चाहती थी और इसमें कोई भी बुराई नहीं है.

सुचित्रा की मां ने पैरों में गिरकर की थी शादी ना करने की विनती

सुचित्रा कृष्णमूर्ति ने आगे यह भी बताया कि उन्होंने अपने माता पिता के खिलाफ जाकर शेखर कपूर के साथ में शादी की थी. उस समय फिल्ममेकर शेखर कपूर उन्हीं की मां के उम्र के थे. एक्ट्रेस ने इस बात का भी खुलासा किया कि "मेरी मां मेरे पैरों पर बैठ गई थी और मुझसे इस शादी को ना करने की विनती भी कर रही थी. लेकिन फिर भी मैंने उनकी एक नहीं मानी."

सुचित्रा और शेखर के तलाक की वजह

सुचित्रा ने शेखर कपूर के साथ तलाक की वजह पर यह भी बताया कि वह दोनों एक दूसरे से काफी अलग है. जब वह 19 साल की थी तो कॉलेज में गेस्ट लेक्चर के लिए शेखर आए थे. कभी एक्ट्रेस ने यह सुनिश्चित कर लिया था कि वह फिल्म निर्माता से ही शादी करेंगी. इतना ही नहीं बताया तो यह भी जाता है कि सुचित्रा और शेखर की शादी की पहली सालगिरह उनके बीच में दरार आना शुरू हो गया था. लेकिन इसी के साथ-साथ शेखर कपूर पर धोखा देने के भी एक्ट्रेस ने आरोप लगाए हैं और तलाक का यह भी एक कारण बताया है. इसी के साथ यह भी बताया है कि इस रिश्ते में सम्मान नहीं था और इसीलिए वह दोनों अलग हो गए.

Read more about: suchitra krishnamurthy
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X