जानिए क्यों प्रीति जिंटा को माफ नहीं कर पाई सुचित्रा कृष्णमूर्ति, शादी टूटने का एक्ट्रेस पर लगाया इल्जाम

Suchitra Krishnamurthy on Preity Zinta: बॉलीवुड एक्ट्रेस सुचित्रा कृष्णमूर्ति इन दिनों अपने एक इंटरव्यू के चलते लगातार खबरों में बनी हुई हैं, इसमें उन्होंने फिल्ममेकर शेखर कपूर संग अपनी शादी टूटने का जिम्मेदार प्रीति जिंटा को ठहराया है। सुचित्रा का यह बयान सोशल मीडिया पर छाया हुआ है, इसको लेकर अब कई तरह की बात हो रही हैं।
सुचित्रा कृष्णमूर्ति का बयान-
बॉलीवुड एक्ट्रेस सुचित्रा कृष्णमूर्ति इन दिनों सुर्खियों का हिस्सा बनी हुई हैं, उन्होंने हाल ही में एक इंटरव्यू दिया था जिसमें उन्होंने कई खुलासे किए थे। उन्होंने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में फिल्ममेकर शेखर कपूर के साथ अपनी फेल शादी के बारे में बात की।
इस इंटरव्यू के दौरान सुचित्रा कृष्णमूर्ति आज भी प्रीति जिंटा को अपनी शादी टूटने का जिम्मेदार मानती हैं, उन्होंने आज तक प्रीति को माफ नहीं किया है, उनका कहना है कि बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रीति जिंटा उनके लिए एक्जिस्ट नहीं करती हैं।
प्रीति जिंटा का बयान-
बॉलीवुड ठिकाना को दिए इंटरव्यू में सुचित्रा ने प्रीति जिंटा के बयान पर रिएक्ट किया। ये बयान तब का है जब सुचित्रा ने प्रीति पर उनका घर तोड़ने का इल्जाम लगाया था, प्रीति ने कहा था- मैं नंबर 1 एक्ट्रेस हूं और तुम काम भी नहीं करती हो, तुम एक होममेकर हो। सुचित्रा मुझसे इस तरह से बात ना करो। आपको डॉक्टर को दिखाने की जरुरत है, आपका दिमाग सही जगह पर नहीं है।
प्रीति के इस बयान पर जब सुचित्रा से रिएक्शन पूछा गया तो उन्होंने कहा- मैं इस पर कुछ कहना नहीं चाहती हूं, ये आजाद दुनिया है और वह कुछ भी कह सकती हैं। मुझे बहुत गर्व है कि मैं होममेकर हूं। मैं 20 साल से फुल टाइम मॉम हूं और मुझे इस पर गर्व है। गौरतलब है कि, बता दें सुचित्रा और शेखर कपूर साल 1997 में शादी के बंधन में बंधे थे और साल 2006 में अलग हो गए थे।


Click it and Unblock the Notifications