मां की उम्र के डायरेक्टर से रचाई शादी, तलाक के 13 साल बाद इस हसीना ने एक्स-पति पर लगाए बेवफाई के आरोप

बॉलीवुड इंडस्ट्री में अक्सर देखा गया है कि रिश्ते बन भी बहुत जल्दी जाते हैं और बिगड़ भी बहुत जल्दी जाते हैं. जहां पर कई सारे सेलिब्रिटीज ऐसे हैं जिनके उदाहरण दिए जा सकते हैं. लेकिन आज हम आपको मशहूर सिंगर और एक्ट्रेस कही जाने वाली सुचित्रा कृष्णमूर्ति के बारे में बताने वाले हैं. बता दें कि उन्होंने शेखर कपूर के साथ में शादी रचाई थी. लेकिन 12 साल के बाद में उन्होंने 1999 में शादी तोड़ दी और तलाक ले लिया. लेकिन साल 2020 में जब दोनों के बीच में संपत्ति विवाद हुआ तो इस वजह से कपल चर्चा का विषय बन गया. यहां तक कि सुचित्रा ने निर्देशक के साथ अपने रिश्ते पर खुलकर बात की थी.
सुचित्रा को शेखर ने शादी के बाद दिया धोखा
सुचित्रा कृष्णमूर्ति ने अपने और शेखर कपूर के संबंधों को लेकर राज खोले और बताया कि शादी के दौरान निर्देशक ने उन्हें धोखा दिया. एक्ट्रेस ने उन्हें बेवफा बुलाया और यह भी बताया कि किस तरह से शेखर के प्रति वह टीनएज के दौरान से ही जुनून से भरी हुई थी. लेकिन उनकी शादी में कई सारी चुनौतियां आई. अब हाल ही में एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा है कि शेखर कपूर ने उन्हें धोखा दिया था. एक्ट्रेस ने यह भी कहा कि शादी बेवफाई के कारण नहीं टूटती. सुचित्रा ने आगे कहा कि मुझे ऐसा नहीं लगता है कि शादियां बेवफाई के कारण टूटते हैं क्योंकि कई बार डिसरिस्पेक्ट के कारण भी रिश्ते नहीं चल पाते.
शेखर ने सुचित्रा को एक्टिंग करने से किया था मना
सुचित्रा कृष्णमूर्ति ने आगे यह भी कहा कि "मेरे पति नहीं चाहते थे कि मैं एक्टिंग में जाऊं. लेकिन मेरे लिए यह बहुत ज्यादा बड़ी बात नहीं थी. मैं एक नॉन फिल्मी परिवार से आती हूं. जब मैं स्कूल और कॉलेज में पढ़ा करती थी तो मुझे फिल्मों के ऑफर आने लगे. यहां तक कि कॉलेज में मुझे कभी हां या फिर कभी ना करने का भी ऑफर मिला था. कॉलेज के दिनों में मैंने एक मलयालम फिल्म में काम किया. मेरे माता-पिता भी बहुत स्ट्रिक्ट थे और वह नहीं चाहते थे कि मैं एक्टिंग करूं. इसके बावजूद भी मैं उसे झूठ बोलकर फिल्म की शूटिंग के लिए कोच्ची चली गई थी और उसके बाद में मुझे कई सारी सुपरहिट फिल्मों में काम करने का मौका मिला."
शेखर से शादी करने के लिए एक्ट्रेस के माता-पिता नहीं थे राज़ी
सुचित्रा कृष्णमूर्ति ने इंटरव्यू के दौरान आगे यह भी बताया कि "लेकिन मेरे पति पूरी तरीके से स्पष्ट हो चुके थे कि उनकी पत्नी अभिनय नहीं करेगी. लेकिन मैं उस इंसान की सोच को समझने के लिए बहुत ही ज्यादा भोली थी. जो कि आप से काम ना करने के लिए कहता है. लेकिन यह सब मेरे लिए कुछ ज्यादा बड़ा नहीं था क्योंकि मुझ में महत्वाकांक्षा सबसे ज्यादा प्रतिभा थी. इसीलिए मुझे ऐसा नहीं लगा था कि मेरे जीवन में कभी कुछ रुक जाएगा और ऐसा ही हुआ. मेरे माता-पिता शेखर से शादी के लिए खिलाफ हो गए थे क्योंकि वह उम्र में मुझसे काफी बड़े थे."
सुचित्रा की मां ने शादी ना करने के लिए पकड़ लिए थे एक्ट्रेस के पैर
सुचित्रा ने यह भी बताया कि "मेरे माता-पिता हमारी शादी से काफी नाराज थे क्योंकि उस समय शेखर की उम्र मेरे मां की उम्र के बराबर थी. वह पहले से ही तलाकशुदा थे और फिल्म इंडस्ट्री में मौजूद थे. यहां तक कि मेरी मां मेरे पैरों में गिर गई और मुझसे यह शादी ना करने के लिए भी खूब मिन्नतें की. उन्होंने मुझसे यह भी कहा कि यह सब मैं अपने दिमाग से निकाल दूं. लेकिन मुझे पूरा यकीन था कि मैं यही चाहती हूं और यह सब मैं खुद ही लेकर आई हूं."


Click it and Unblock the Notifications