Sharmila Tagore : बीच चौराहे पर हुआ ऐसा हादसा कि भौंचक्की रह गयी थीं शर्मिला टैगोर

70-80 के दशक में बॉलीवुड में जिन एक्ट्रेसेस के नाम का डंका बजता था, उनमें शर्मिला टैगोर का नाम शामिल हैं। भले ही शर्मिला फिल्मों से पिछले 12 सालों से दूर रही हैं लेकिन उनका चेहरा हर किसी के जहन में पूरी तरह से तरोताजा रहा है। शर्मिला टैगोर 12 सालों बाद अपनी फिल्म 'गुलमोहर' के साथ एक बार फिर एक्टिंग की दुनिया में वापस आयी हैं। हालांकि इस बार बड़े पर्दे पर नहीं बल्कि इस फिल्म के साथ शर्मिला टैगोर ने ओटीटी पर डेब्यू किया है। शर्मिला टैगोर की पुरानी आदत रही है कि फिल्मों की शूटिंग खत्म करने के बाद वह अपना मेकअप घर वापस जाने के बाद ही उतारती थी। शूटिंग से पैकअप होते ही वह अपनी गाड़ी की तरफ दौड़ पड़ती थी। ऐसे ही एक बार फिल्म की शूटिंग से घर लौटते समय बीच चौराहे पर ऐसा हादसा हो गया कि शर्मिला भौंचक्की सी रह गयी थी।
गाड़ी ने मारी स्कूटर को टक्कर :
हाल ही कपिल शर्मा शो में गेस्ट बनकर पहुंची शर्मिला टैगोर ने फिल्म की शूटिंग से लौटते समय अपने साथ हुए एक हादसे के बारे में बताया। शर्मिला ने कहा, "काम से घर लौटते समय मेरी गाड़ी रेड लाइट पर खड़ी थी। अचानक लाइट ग्रीन हो गयी और एक स्कूटर मेरी गाड़ी के ठीक दायीं तरफ आ गया। चौराहा पार करते समय हमारी गाड़ी ने उस स्कूटर को टक्कर मार दी। चौराहा पार करने के बाद मैंने अपने ड्राइवर से कहा, गाड़ी रोको। फिर पीछे मुड़कर देखा तो वह आदमी स्कूटर उठाकर खड़ा हो रहा था और उसके पास काफी भीड़ जमा हो गयी थी।" शर्मिला टैगोर ने आगे कहा, "मुझे लगा चलो चोट नहीं लगी उसे। वो आदमी काफी गुस्से में मेरी तरफ आया। उसके पीछे लोगों की काफी भीड़ थी। मुझे देखते ही..."
थैंक यू भी नहीं कह पाई :
इसके बाद एक गहरी सांस लेते हुए शर्मिला टैगोर ने कहा, "मुझे देखते ही वह आदमी बोला...मैम आप हो। आप जाइए यहां से। मैंने उससे पूछा आप ठीक हैं ? कहीं चोट तो नहीं आयी? मैं आपको अस्पताल लेकर जाऊं? लेकिन वह आदमी मुझे लगातार कह रहा था कि मैं आप जाइए यहां से।" शर्मिला टैगोर ने अफसोस जाहिर करते हुए कहा कि मैं ठीक से उनको Thank you भी नहीं बोल पाई थी। इसके बाद उन्होंने कहा, जिंदगी में कभी-कभी कुछ ऐसे हादसे हो जाते हैं जो हमेशा याद रहते हैं।


Click it and Unblock the Notifications

