#AsliBaat: मुझे कहा कि मेरी फिल्म में केवल शाहरूख नहीं चलेगा...सलमान लेके आओ!
Recommended Video

बॉलीवुड के पुराने राज़ जब खुलते हैं तो किसी को विश्वास ही नहीं हो पाता है। ऐसा ही एक राज़ खोला है डायरेक्टर - प्रोड्यूसर सुभाष घई ने। सुभाष घई ने अपनी फिल्म परदेस के बारे में बात करते हुए बताया कि फिल्म की असली कास्टिंग थे - सलमान खान, शाहरूख खान और माधुरी दीक्षिता।
दरअसल, फिल्म में सबसे पहले शाहरूख फाइनल हुए। सुभाष घई ने बताया कि मुझे डिस्ट्रीब्यूटर ने कहा कि केवल शाहरूख नहीं चलेगा। इसमें सलमान और माधुरी को भी लेकर आओ।

सुभाष घई बताते हैं कि मेरी पिछली पिक्चर फ्लॉप हो गई थी इसलिए मुझे बिकने वाले नाम चाहिए थे। लेकिन मुझे लगा कि सलमान एनआरआई लड़के की भूमिका में फिट नहीं बैठेगा। मुझे नया चेहरा चाहिए था और माधुरी को भी लोग काफी देख चुके थे।
इस तरह, मैंने खुद पर भरोसा करते हुए, माधुरी और सलमान की जगह, दो नए चेहरे, महिमा चौधरी और अपूर्व अग्निहोत्री को लॉन्च किया। फिर तो जो हुआ वो इतिहास है।
हालांकि सलमान खान का लव ट्राएंगल का रिकॉर्ड देखकर आप कहेंगे कि अच्छा ही हुआ, सलमान को परदेस नहीं मिली -


Click it and Unblock the Notifications












