हिट से सुपरहिट और सुपरहिट से ब्लॉकबस्टर सीक्वल...एकदम 'TIGER' रेडी
पांच साल पहले करण जौहर ने एक ब्रेक लेने की सोची। अब हम औऱ आप परेशान हो जाते हैं तो छुट्टी मनाने किसी ट्रिप पर चले जाते हैं। करण जौहर को छुट्टी मनाने का मन कर रहा था तो उन्होंने स्टूडेंट ऑफ द ईयर बनाने की सोची।
एक इंटरव्यू में करण ने बताया कि इस फिल्म में सबको बस अच्छा दिखना था, अच्छे कपड़े पहनने थे और डांस करना था। मुझे इसे बनाने में बहुत मज़ा आया। आज ये फिल्म 5 साल पूरे कर चुकी है।

अब स्टूडेंट ऑफ द ईयर फिल्म कैसी भी थी लेकिन इसने बॉलीवुड को तीन शानदार स्टार दिए। और अब ये फिल्म अपना सीक्वल लेकर आ रही है। टाईगर श्रॉफ फिल्म के हीरो होंगे और हीरोइन की तलाश जारी है।
इस टाईगर सीक्वल से भी करण जौहर को काफी उम्मीदें हैं क्योंकि टाईगर श्रॉफ की फैन फॉलोइंग शानदार है। स्टूडेंट ऑफ द इयर, एक ऐसी फिल्म थी जिसे इस देश के युवा वर्ग ने बड़ा पसंद किया। करे भी क्यों, पढ़ना आजकल के बच्चों का स्टाइल ही नहीं। स्टूडेंट ऑफ द इयर कहानी थी कई दोस्तों की।
खैर फिल्म में कुछ मज़ेदार ट्विस्ट थे जिसकी वजह से बच्चों को फिल्म पसंद पर हमारे साथ ज़रा सोचिए कि यूं होता तो क्या होता और बजाइये स्टूडेंट ऑफ द ईयर की बैंड!


Click it and Unblock the Notifications













