रील नही रियल लाइफ में भी ये दोनों सुपरस्टार्स हैं SAME TO SAME..

By Shweta

इन दिनों हर कोई बस एक ही बात कर रहा है एम.एस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी के बारे में। सबसे मजेदार बात ये है कि सलमान खान की भी फिल्म फर्स्ट डे फर्स्ट शो के लिए कभी चार दिन पहले एडवांस बुकिंग में हाउसफुल नहीं हुई लेकिन धोनी की बायोपिक चार दिन पहले से ही पूरे भारत में फर्स्ट डे फर्स्ट शो हाउसफुल हो चुकी है।

फिल्म के लिए सुशांत सिंह राजपूत पिछले 2 सालों से लगातार कड़ी मेहनत कर रहे थे और अभी भी धोनी खुद और सुशांत सिंह राजपूत दोनों धुआंधार प्रमोशन कर रहे हैं। हाल में ये बात सामने आई थी कि अपना किरदार निभाने के लिए खुद धोनी सुशांत सिंह राजपूत का नाम सुझाया था क्योंकि उन्हें लगा कि उनके रोल में सबसे परफेक्ट सुशांत ही लगेंगे।

MS Dhoni and Sushant Singh Rajput

सुशांत सिंह राजपूत जितनी भी तस्वीरें आई और ट्रेलर में भी बिल्कुल धोनी ही लग रहे हैं। दोनों कई बार साथ में एक जैसे कपड़ों और लुक में भी नजर आते हैं। अब दोनों एक दूसरे के लिए परफेक्ट लगने लगे हैं। दोनों के बीच रियल लाइफ में भी कई कॉमन बाते हैं। देखिए सुशांत सिंह राजपूत और धोनी के बीच क्या क्या है कॉमन।

बैकग्राउंड

दोनों ही स्टार्स असल में बिहार-झारखंड से आते हैं। एक पटना में पले बढ़े तो एक रांची में। दोनों के पिता सरकारी नौकरी में थे और परवरिश भी उनकी एक जैसी ऐसी ही हुई।

बहनों का खास प्रभाव

धोनी की जिंदगी को संवारने में उनकी बहन जयंती गुप्ता ने अहम भूमिका निभाई है और सुशांत सिंह राजपूत भी अपनी चार बहनों के बाद सबसे छोटे भाई हैं। उनकी एक बहन स्टेट लेवल क्रिकेटर भी हैं।

सपनों का पीछा

दोनों एक ऐसे जगह से आते हैं जहां क्रिकेटर बनना या एक्टर बनना बहुत बड़ी बात है। लेकिन माही ने और सुशांत ने जो भी सपने देखे उसे उन्होंने पूरा किया। एक सबसे सबसे सफल कैप्टन क्रिकेटर तो दूसरे आने वाले सुपरस्टार में गिने जाते हैं। पहली ही फिल्म से सुशांत सिंह राजपूत दिखा चुके हैं कि वो लंबी रेस के घोड़े हैं।

बने बागी

पटना और रांची में पले बढ़े होने के बाद एक्टर या क्रिकेटर बनना आसान नहीं था । अमूमन पैरेंट्स पढ़ाई लिखाई को ही अधिक महत्व देते हैं लेकिन सपने तो सपने होते हैं। दोनों लीक से हटकर जो सपने देखे थे उसका पीछा नहीं छोड़ा और आगे बढ़ते गए।

पढाई में भी हीरो लेकिन ड्रॉपआउट

जी हां हो सकता है आपको मालूम ना हो लेकिन सुशांत सिंह राजपूत AIEEE में ऑल इंडिया सातवीं रैंक ला चुके हैं तो इधर महेंद्र सिंह धोनी भी झारखंड के सबसे अच्छे कॉलेज सेंट जेवियर्स में ग्रेजुऐशन की पढ़ाई पूरी करने के लिए एडमिशन लिए थे लेकिन किस्मत को कुछ और मंजूर था।

स्ट्रगल भी कम नहीं

दोनो ही स्टार्स को यहां तक पहुंचने के लिए काफी स्ट्रगल करना पड़ा। उनके लिए ये राह आसान नहीं थी। फैमिली का लिमिटेड सपोर्ट और बड़े सपने होने के बाद भी बस लगे रहे और आगे बढ़ते रहे।

शुरुआत भी एक सी

ये बात सभी जानते हैं कि रणजी खेलने से पहले धोनी स्कूल लेवल और क्लब क्रिकेट खेल चुके हैं। इसके बाद वो रणजी में सेलेक्ट हुए और फिर सेलेक्टर्स का ध्यान धोनी पर गया और फिर जो हुआ वो इतिहास है। सुशांत सिंह राजपूत भी इसी तरह से पहले श्यामक डावर डांस क्लास से अपने सपनो को पूरा करने की शुरुआत की। वो अवार्ड शो में बैकग्राउंड परफॉर्मर रहे फिर सीरियल में एंट्री ली और मानव बनकर छा गए जहां से काई पो छे मिली और फिर जमकर तारीफें बटोरीं।

रिलेशनशिप

धोनी की स्ट्रगल के दिनों में गर्लफ्रेंड थी जो 2002 में एक एक्सिडेंट में नहीं रहीं और बाद में उन्होंने साक्षी से शादी की तो इधर सुशांत सिंह राजपूत और अंकिता लोखंडे का भी अफेयर काफी सालों से था लेकिन कुछ महीनो पहलो दोनों का ब्रेकअप हो गया।

ऑल द बेस्ट
धोनी की फैन फॉलोइंग भारत क्या पूरी दुनिया में है। स्पोर्ट्स प्रेमी उन्हें ना सिर्फ चाहते हैं बल्कि इज्जत भी करते हैं।अपने शांत स्वभाव के कारण वो सबका दिल जीत चुके हैं और उनका किरदार निभा रहे सुशांत सिंह राजपूत की मेहनत रंग लाएगी कम से कम फिलहाल फिल्म को लेकर जो उत्साह है उसे देखकर तो यह कहा जा ही सकता है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X