अजय देवगन बुरी तरह डरे, अक्षय कुमार ने भगाया भूत, ब्लॉकबस्टर हो गई फिल्म
हाल ही में राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की फिल्म स्त्री रिलीज हुई है। इस फिल्म ने रिलीज के बाद ही बॉक्स ऑफिस पर ऐसा धमाका हुआ की 2018 की बड़ी-बड़ी फिल्मों को कड़ी टक्कर मिली। इस फिल्म को रिलीज हुए अभी मात्र चार दिन ही हुए हैं और इतने कम समय में ही स्त्री कमाई के कई रिकॉर्ड्स तोड़ चुकी है। फिल्म ने महज 4 दिन में 41.97 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया। फिल्म ने अपने बजट से दुगुनी कमाई कर ली है।
[21 सालों बाद ब्लॉकबस्टर जोड़ी का Dhamaka, विवादों के बाद दिखेंगे एकसाथ, जबरदस्त सीन]
काफी वक्त बाद स्त्री ऐसी हॉरर फिल्म है जो ऑडिएंस को इतनी पसंद आई है। जिसकी वजह फिल्म में हॉरर के साथ कॉमेडी का जबरदस्त तड़का है जो ऑडिएंस को डराने के साथ-साथ खूब हंसा रहा है। ये तगड़ा फॉर्मूला बॉलीवुड की कई फिल्मों में पहले भी आजमया जा चुका है। वहीं अक्षय कुमार- अजय देवगन से लेकर सलमान जैसे स्टार अपनी फिल्म को सुपर-डुपर हिट करवाने के लिए ये हथकंडा आजमा चुके हैं।

मंझे हुए एक्टर्स की कॉमेडी ऑडिएंस को इंप्रेस कर जाती है और अगर ऐसे में सस्पेंस और हॉरर मिक्स हो जाए तो बात ही कमाल हो जाती है। तो इसी बात पर आगे जानें बॉलीवुड की कुछ ऐसी ही फिल्मों के बारे में जिनमें देखने को मिला है कॉमेडी के साथ-साथ हॉरर और सस्पेंस का तड़का-


Click it and Unblock the Notifications











