14 सालों में इस हसीना ने फ्लॉप फिल्मों की लगाई झड़ी, फिर एक झटके में बॉक्स ऑफिस की बन गई क्वीन

Shraddha Kapoor Career: इस समय बॉक्स ऑफिस पर श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की फिल्म स्त्री 2 ने रिकॉर्ड तोड़ रखे हैं. फिल्म ने 400 करोड़ पार कर लिए हैं। हर तरफ इसी फिल्म के बजट की बात हो रही है और आपको बता दें कि श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव दोनों ही फिल्म में लीड किरदार में नजर आए। अभी के समय पर श्रद्धा कपूर छा गई है।
लेकिन क्या आप जानते हैं कि श्रद्धा कपूर का कैरियर हमेशा से ही इतना अच्छा नहीं रहा। दर्शन आपको बता दें कि उन्होंने अपने करियर में काफी सारे फ्लॉप फिल्मों में भी काम किया है। इंडस्ट्री में उन्हें 14 साल से भी ज्यादा हो चुके हैं और उन्होंने 'तीन पत्ती' फिल्म से डेब्यू किया था। लेकिन उनकी पहली फिल्म फ्लॉप साबित हुई।
श्रद्धा कपूर को असल पहचान फिल्म 'आशिकी 2' से मिली और फिर कभी भी उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा। उन्होंने काफी बेहतरीन फिल्मों में काम किया और 14 सालों के अंदर 9 फिल्में फ्लॉप भी दे दी। कुछ वक्त पहले उन्हें रणबीर कपूर के साथ में 'तू झूठी मैं मक्कार' फिल्म में भी देखा गया था। खान की इस फिल्म में भी वह कुछ ज्यादा खास कमाल नहीं दिखा पाई।
लेकिन स्त्री 2 फिल्म से श्रद्धा कपूर ने बॉक्स ऑफिस पर कब्जा कर लिया है और एक हफ्ते के अंदर ही 400 करोड़ के क्लब में ये फ़िल्म शामिल हो गई है। फिल्म में राजकुमार राव से लेकर पंकज त्रिपाठी, अपारशक्ति खुराना और अभिषेक बनर्जी को भी अहम किरदार में देखा गया है।
अगर हम श्रद्धा कपूर की बात करें तो आपको बता दें कि इंस्टाग्राम पर भी वह काफी मशहूर हो चुकी है। फिल्म के रिलीज होते ही उनकी फैन फॉलोइंग 91.4 मिलियन हो गई। उन्होंने फैन फॉलोइंग के मामले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी पीछे छोड़ दिया। अब वह इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा फॉलो की जाने वाली तीसरी भारतीय बन गई है।


Click it and Unblock the Notifications