कभी बेरोजगार था 'स्त्री 2' का ये एक्टर, पत्नी की कमाई से चलाता था घर, आज है करोड़ों का मालिक

Stree 2 Pankaj Tripathi

'स्त्री 2' इस समय काफी ज्यादा बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है और चार दिनों के अंदर फिल्म ने रिकॉर्ड तोड़ कमाई भी कर ली है। लेकिन आज हम आपको 'स्त्री 2' फिल्म के एक ऐसे एक्टर के बारे में बताने वाले हैं जो एक वक्त पर बेरोजगार था और उसकी पत्नी की कमाई से उसका घर चलता था। दरअसल हम बात कर रहे हैं पंकज त्रिपाठी की।

पंकज त्रिपाठी बॉलीवुड के एक मशहूर अभिनेता बन चुके हैं और आपको बता दें कि उन्होंने इस मुकाम तक पहुंचाने के लिए काफी संघर्ष किया है। हाल ही में उन्हें राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की फिल्म 'स्त्री 2' में देखा गया। उन्होंने अपनी बेहतरीन ऐक्टिंग के चलते लोगों का ध्यान भी खींचा। उनकी एक्टिंग दर्शकों द्वारा काफी पसंद की गई।

हालांकि Free Press Journal की एक रिपोर्ट के अनुसार पंकज त्रिपाठी को 'स्त्री 2' फिल्म में रुद्र का किरदार निभाने के लिए 3 करोड़ की फीस मिली। उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि "मुझे अच्छे से याद है कि मेरे पास में कोई काम नहीं था। तब मेरी पत्नी मुंबई के एक स्कूल में पढ़ाने जाती थी। वह अकेले घर चलाती थी।"

पंकज त्रिपाठी ने इस पर आगे बताया था कि "मुझे ऐसा नहीं लगता कि मेरे पास में बहुत दुख भरी संघर्ष की कहानी थी। मुझे स्ट्रीट लाइट के नीचे बैठना नहीं पड़ा और ना ही मैंने रेलवे स्टेशन पर रातें सोकर गुजारी हैं। एक वक्त था जब हम एक कमरे के छोटे से किचन हाउस में रहा करते थे और वह दिन भी काफी कमल के थे।"

पंकज त्रिपाठी ने साल 2004 में रिलीज हुई फिल्म 'रन' के जरिए बॉलीवुड इंडस्ट्री में डेब्यू किया। हालांकि साल 2012 में रिलीज हुई फिल्म 'गैंग्स ऑफ़ वासेपुर' से उन्हें पहचान मिली। बाद में 'मिर्जापुर' वेब सीरीज से वह हर तरफ छा गए थे। GQ इंडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार आपको बता दें कि एक्टर की नेटवर्थ 40 करोड रुपए है।

More from Filmibeat

Read more about: stree 2 pankaj tripathi
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X