क्या सलमान...क्या आमिर.. इनके सामने सबकी स्टारडम फीकी
अबराम, मिशा, तैमूर और आजाद ऐसे स्टार किड्स हैं, जो जन्म के साथ ही सुर्खियों में रहे हैं।
बच्चे तो बच्चे। बाप रे बाप। यह कहावत हिंदी फिल्म इंड्स्ट्री के स्टार एक्टरों पर फिट नहीं बैठती है। तभी तो अपने माता-पिता से अधिक उनके बच्चे लाइमलाइट में रहते हैं। हिंदी फिल्म स्टार भी फिल्मों से ज्यादा अपने बच्चों की पब्लिक इमेज से सुर्खियों में रहते हैं। शाहिद कपूर इन दिनों रंगून से ज्यादा बेटी मीशा को लेकर आए दिन चर्चा में रहते हैं।
एयरपोर्ट लुक में स्टार कलाकार अपने परिवार और बच्चों के साथ पोज देना नहीं भूलते हैं। कोई अपने बच्चे की शक्ल छुपाता नजर आता है। तो कोई बच्चे को कैमरा फ्रेंडली होना सिखाता है।
पेज 3 के खबरें अक्सर शाहरूख खान, आमिर खान, अक्षय कुमार से नहीं बल्कि उनके बच्चों की खबरों से सराबोर रहती है। हो भी क्यों ना ,भई यह सभी एक सुपरस्टार किड्स जो ठहरे।
पहले तो यह आलम था कि शाहरूख खान के बड़े बेटे आर्यन, अक्षय के बेटे आरव कुमार और सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम की तस्वीरों से सोशल मीडिया भरा पड़ा रहता है। इन सभी के निजी जिंदगी का हर एक किस्सा और फोटो सोशल मीडिया पर हर दिन ट्रेंड होती रहती है। कभी इन सभी के फिल्मों में डेब्यू की खबरें तो कभी अपने पिता के साथ नजदीकियों के किस्से चर्चा में रहते हैं।
इन सभी के जीवन को लाइमलाइट से हटाने का जिम्मा अब इनके छोटे भाई-बहनों पर आ गिरा है। आलम यह है कि फिल्मों के प्रमोशन के दौरान शाहरूख खान, अक्षय कुमार, ऐश्वर्या राय बच्चन, आमिर खान अपने घर के सबसे छोटे मेहमान के साथ नजर आते हैं।
चलिए डालते हैं, उन स्टार किड्स पर एक नजर , जो अपने नटखट अंदाज से खुद को बॅालीवुड के नन्हें सुपरस्टारों की फेहरिस्त में शामिल कर दिया है।


Click it and Unblock the Notifications