करण जौहर 2023 में इन स्टार किड्स और मॉडल को करेंगे लॉन्च, दिल थाम कर देखें पूरी लिस्ट

करण जौहर बॉलीवुड के सबसे बड़े निर्देशक और निर्माता में शुमार हैं। उन्होंने कई शानदार फिल्में की हैं। करण जौहर ने आलिया भट्ट, अनन्या पांडे, वरुण धवन, सिद्धार्थ मल्होत्रा और जाह्नवी कपूर जैसे स्टार्स को लॉन्च किया है और उन्हें बड़ी पहचान दी है। करण जौहर के बारे में कहा जाता है कि वो स्टार किड्स के गॉडफादर हैं। उनकी फिल्मों से न्यू कमर को बॉलीवुड में सही दिशा मिलती है।
वहीं, करण जौहर को भी स्टार किड्स या किसी एक्टर को लॉन्च करना कितना पसंद है ये तो सभी जानते हैं। वहीं, करण जौहर इस साल यानी 2023 में भी कई स्टार्स को लॉन्च करने की तैय़ारी में जुट गए हैं तो वहीं, कई फ्रेश चेहरों को भी करण जौहर आने वाले समय में मौका देने वाले हैं।
पिछले दिनों एक विज्ञापन में काजोल, करण जौहर से मजाक में कहती हैं कि, स्टार किड्स के बिना फिल्में बनाकर दिखाएं। करण जौहर ने स्टार किड्स के अलावा भी कई बाहरी स्टार्स को लॉन्च किया है। आगे की लिस्ट में देखें उन स्टार किड्स के नाम जिन्हें लॉन्च करने की तैयारी में करण जौहर जुट गए हैं।

इब्राहिम अली खान
सैफ अली खान और अमृता सिंह के बेटे इब्राहिम अली खान बेहद स्टाइलिश स्टार किड हैं। कई रिपोर्ट की मानें तो करण जौहर उन्हें लॉन्च करने की पूरी तैयारी में जुट गए हैं। करण जौहर लीड एक्टर के रूप में सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम अली खान को लॉन्च करने का मन बना चुके हैं। जी ईरानी इस फिल्म का निर्देशन कर रहे हैं. यह इब्राहिम की डेब्यू फिल्म होगी.

काजोल के साथ शेयर करेंगे स्क्रीन
रिपोर्ट की मानें तो इब्राहिम अली खान इस फिल्म में काजोल के साथ स्क्रीन शेयर करते दिखेंगे। यह फिल्म एक इमोशनल थ्रिलर होगी, जिसकी कहानी कश्मीर में आतंकवाद को ध्यान में रखकर बुनी गई है।

शनाया कपूर
संजय कपूर और महीप कपूर की बेटी शनाया कपूर को करण जौहर लॉन्च करने जा रहे हैं। शनाया कपूर 2023 में 'बेधड़क' से बॉलीवुड में कदम रखेंगी। शनाया ने साल 2020 की फिल्म 'गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल' में असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर काम किया था।

लक्ष्य लालवानी
लक्ष्य लालवानी भले ही स्टार किड नहीं है लेकिन करण जौहर इन्हें भी बड़े स्तर पर लॉन्च करने की तैयारी में जुट गए हैं। 'बेधड़क' में लक्ष्य शनाया के साथ नजर आएंगे। फैंस को करण जौहर की इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है।

गुरफतेह पीरजादा
गुरफतेह पीरजादा भी शनाया कपूर और लक्ष्य लालवानी के साथ 'बेधड़क' में नजर आएंगे। फैंस को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है।


Click it and Unblock the Notifications











