बला सी खूबसूरत एक्ट्रेस के ड्रेसिंग रूम में घुसा स्टॉकर, फिर अंदर से आई चिल्लाने की ऐसी ऐसी आवाजे

पिछले काफी वक्त से एक शख्स हॉलीवुड सेलिब्रिटीज को स्टॉक कर रहा था. बता दे की कुछ हफ्ते पहले इसने एक्ट्रेस ड्रयू बैरीमोर का पीछा भी किया. लेकिन बाद में वह एमा वॉटसन के पीछे पड़ गया था. लेकिन उसे शख्स ने हद तक पर कि जब यह स्टॉकर एमा वॉटसन को ढूंढता ढूंढता न्यूयॉर्क सिटी फैशन शो में ड्रेसिंग रूम में पहुंच गया. वहां पर जोर-जोर से चीख चीख कर कहने लगा कि मैं एमा वॉटसन से शादी करना चाहता हूं. लेकिन आखिरकार अब इस शख्स को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.
शख्स को किया था स्टॉक करने के आरोप में गिरफ्तार
न्यूज़ एजेंसी एपी की माने तो अधिकारियों ने इस बात का खुलासा किया है कि इस स्टॉकर का नाम चैड माइकल बस्टो है. इतना ही नहीं पिछले महीने यानी कि अगस्त में इसको ड्रयू बैरीमोर को स्टॉक करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया. लेकिन शनिवार को उसको दोषी न पाया जाने की वजह से रिहा कर दिया गया था.
एमा वॉटसन से शादी करना चाहता था स्टॉकर
इतना ही नहीं अभियोजकों की माने तो बस्टो ने फैशन शो के ड्रेसिंग रूम में एंट्री की और चिल्ला चिल्ला कर कहने लगा कि एमा वॉटसन से शादी करना चाहता हूं. मुझे उनसे बात करने दो और मुझे एक फोटो उनके साथ में लेनी है.
बिना जमानत के हुआ रिहा
किंग्स काउंटी कोर्ट में दर्ज किए गए डॉक्यूमेंट की माने तो बताया जा रहा है कि वह ब्रुकलिन नेवी यार्ड में एक फैशन शो के बैक स्टेज एरिया में पहुंच जाता है. स्टॉकर बस्टो खुद को निर्दोष साबित करता है और बिना जमानत के ही रिहा हो जाता है. अब उसको कोर्ट से अगली तारीख 2 अक्टूबर की मिली है.
बिना अनुमति के फैशन शो में घुसा था स्टॉकर
पुलिस ने इस पर बयान देते हुए बताया कि स्टॉकर के पास में फैशन शो में शामिल होने की कोई भी अनुमति नहीं थी. लेकिन जब उसको वहां से जाने के लिए कहा गया तो उसने गुस्से में जाने से इनकार कर दिया. उस स्टॉकर की वजह से पूरा फैशन शो बाधित कर दिया गया था. हालांकि अभी तक इस बारे में पता नहीं चल पाया है कि एमा वॉटसन न्यू यॉर्क सिटी फैशन शो में शामिल हुई भी थी या फिर नहीं. उन्होंने साल 2001 से फिल्मों में काम करना शुरू किया. एक्ट्रेस को हैरी पॉटर सीरीज में हरमायनी के किरदार में देखा गया जिससे कि वह काफी ज्यादा पॉपुलर भी हो गई थी.


Click it and Unblock the Notifications











