पैशन के लिए छोड़ दी थी इंजीनियर की जॉब, 7 फिल्मों को ठुकराया, फिर पहली ही फ़िल्म से बनी टॉप एक्ट्रेस

 Srinidhi Shetty

तस्वीर में नजर आ रही बच्ची ने इंजीनियरिंग की पढ़ाई की और आपको बता दें कि इस का जन्म 21 अक्टूबर 1992 में बेंगलुरु में हुआ. यहां तक कि इस प्यारी सी बच्ची ने सॉफ्टवेयर इंजीनियर के तौर पर भी काम किया. लेकिन इसके बाद में उन्होंने मॉडलिंग की दुनिया में कदम रखा और किसी को हैरान कर दिया और अपने सपनों को जिया. लेकिन अगर आप इस छोटी सी प्यारी सी बच्ची को नहीं पहचान पाए हैं तो हम आपको बता दें कि यह हैं 'रॉकी भाई' की लव श्रीनिधि शेट्टी है.

मॉडलिंग के लिए छोड़ी इंजीनियरिंग की नौकरी

बता दें कि एक्ट्रेस ने फिल्म केजीएफ से लाखों लोगों के दिलों पर राज किया और इतना ही नहीं उन्होंने मॉडलिंग की दुनिया में भी परचम लहराया. जिसके बाद में फिल्मों में एंट्री मारी. श्रीनिधि एक बड़ी कंपनी में इंजीनियर के तौर पर भी काम किया करती थी. लेकिन उन्हें मॉडलिंग काफी ज्यादा पसंद थी और इसी वजह से उन्होंने अपनी नौकरी छोड़ी और मॉडलिंग करना शुरू कर दिया. जिसके बाद में श्रीनिधि ने कई सारे ब्यूटी टाइटल अपने नाम कर लिए थे.

7 फिल्मों को किया रिजेक्ट

जानकारी के लिए आपको बता दें कि श्रीनिधि ने साल 2015 में मिस कर्नाटका का टाइटल अपने नाम किया था. जिसके बाद में साल 2016 में मिस सुपर नेशनल बन गई थी. इतना ही नहीं श्रीनिधि ने कई सारे बड़े मॉडलिंग असाइनमेंट भी किए हुए हैं. जब उन्होंने ब्यूटी टाइटल जीते तो उन्हें फिल्मों के ऑफर आने लगे. तब तो उन्होंने तकरीबन 7 फिल्मों को ठुकरा दिया. लेकिन बाद में उन्हें यश के साथ में केजीएफ फिल्म में काम करने का मौका मिला तो उन्होंने हां कर दिया.

श्रीनिधि को डेब्यू फिल्म से ही मिली पॉपुलैरिटी

इसी के साथ आपको बता दें कि श्रीनिधि अपनी डेब्यू फिल्म से साउथ इंडस्ट्री में छा गई और एक बड़ा नाम बन गई थी. इतना ही नहीं केजीएफ फिल्म मे श्रीनिधि को काफी ज्यादा पसंद किया गया था और उनकी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर 250 करोड़ का कलेक्शन किया था. यहां तक कि श्रीनिधि ने इस फिल्म के दूसरे पार्ट में भी काम किया और साथ ही साथ उनके हाथ में इस वजह से कई सारे प्रोजेक्ट भी लग गए थे.

Read more about: srinidhi shetty
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X