..................... Sriman srimati fame keshav kulkarni aka Jatin Kankia died due to pancreatic cancer - Hindi Filmibeat

आखिर कैसे हुई थी श्रीमान श्रीमती के केशव की मृत्यु? 41 साल में किया डेब्यू, फिर हो गई मौत

Sriman srimati fame keshav kulkarni

90 के दशक को भारतीय सिनेमा और टेलीविजन के लिए बहुत ही खास माना जाता है। इस दौर में दूरदर्शन पर एक से बढ़कर एक सामाजिक से लेकर पौराणिक और कॉमेडी सीरियल्स दिखाए गए। इसी दौरान श्रीमान श्रीमती नाम का एक सीरियल आया करता था और आज भी लोगों के दिलों में यह बसा हुआ है। इस सीरियल में केशव कुलकर्णी ने प्रमुख भूमिका निभाई और उनके इस रोल को काफी प्रशंसा भी मिली।

41 साल की उम्र में किया टीवी डेब्यू

जानकारी के लिए आपको बता दें कि केशव कुलकर्णी ने न सिर्फ टेलीविजन बल्कि कई सारी बेहतरीन फिल्मों में कॉमिक किरदार निभाए हैं। केशव का किरदार निभाने वाले इस एक्टर का असली नाम जतिन कनकिया था। बता दे कि उन्होंने साल 1994 में एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा और उस वक्त वह 41 साल के थे। सीरियल में उन्होंने पहली बार काम किया था और यह शो 3 साल तक चलता रहा।

अपनी कॉमेडी से लोटपोट कर देते थे केशव

इसी के अलावा आपको बता दें कि जतिन ने कई कॉमेडी सीरियल्स में काम किया और उन्होंने एपिसोडिक किरदार भी निभाए। यहां तक कि वह रियल लाइफ में भी काफी खुश मिजाज व्यक्ति हुआ करते थे। उनका व्यक्तित्व ऐसा था कि वह लोगों को हंसा हंसा कर लोटपोट कर दिया करते थे। लेकिन आपको बता दें कि उन्होंने बहुत ही जल्दी दुनिया को अलविदा कह दिया। उनकीसाल 1999 में खतरनाक बीमारी के चलते मौत हो गई।

घातक बीमारी के चलते जतिन का हुआ निधन

दरअसल आपको बता दें कि जतिन का पेट का दर्द दिन पर दिन और भी ज्यादा बढ़ता जा रहा था। इसी के चलते उनकी समस्याएं और भी ज्यादा बढ़ गई थी। बाद में जतिन ने अपना टेस्ट करवाया और रिपोर्ट पर डॉक्टर को शक होने लगा। इसके बाद जतिन को कई और टेस्ट करवाने के लिए उन्होंने कहा। लेकिन जब एक्टर की रिपोर्ट सामने आई तो हर कोई हैरान रह गया। दरअसल आपको बता दें कि जतिन को पैंक्रियाज कैंसर हो गया था और इसका ट्रीटमेंट भी चलाने का कोई फायदा नहीं हुआ। 46 साल की उम्र में 26 जुलाई 1999 में उन्होंने आखिरी सांस ली।

Read more about: sriman srimati features
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X