..................... Sridevi was scared when Sanjay Dutt entered her make-up in a drunken state - Hindi Filmibeat

जब नशे की हालत में श्रीदेवी के कमरे में घुसे चले गए थे संजय दत्त, एक्ट्रेस ने डर के मारे मुंह पर बंद किया दरवा

Sridevi, Sanjay Dutt

Sridevi Sanjay Dutt First Meet: श्रीदेवी को बॉलीवुड की पहली लेडी सुपरस्टार कहा जाता था। बता दें कि उनकी खूबसूरती से लेकर एक्टिंग तक का हर कोई दीवाना हुआ करता था। लेकिन एक बार संजय दत्त जैसे सुपरस्टार उनकी खूबसूरती के दीवाने हो गए और इसी के चलते श्रीदेवी भी काफी हैरान हो गई थी। एक ही इंडस्ट्री में काम करने के बावजूद भी संजय दत्त कभी भी श्रीदेवी से नहीं मिले थे।

एक बार जब संजय दत्त को खबर मिली की एक्ट्रेस 'हिम्मतवाला' फिल्म की शूटिंग में बिजी हैं तो वह उनसे मिलने के लिए रात को सेट पर पहुंच गए थे। इस सेट पर किसी शख्स ने संजय दत्त को इस बात की जानकारी दी के श्रीदेवी अपने मेकअप रूम में है तो वह सीधे वहीं पर चले जाएं। संजय दत्त तो श्रीदेवी से मिलने के लिए बहुत ज्यादा उत्सुक थे और उन्हें होश भी नहीं रहा कि उन्होंने शराब पी रखी है।

जब संजय दत्त, श्रीदेवी के मेकअप रूम में पहुंचे तो उन्हें नशे की हालत में देखकर एक्ट्रेस काफी ज्यादा डर गई थी और जोर-जोर से चिल्लाने लग गई थी। एक्ट्रेस इतना ज्यादा डर गई थी कि उन्होंने उनके मुंह पर दरवाजा बंद कर दिया। एक्टर की हरकत से इतना ज्यादा डर गई थी कि उन्होंने कसम खा ली थी कि वह कभी भी उनके साथ किसी फिल्म में काम नहीं करेंगी। हालांकि उन्होंने फिल्म 'गुमराह' में साथ में काम किया। लेकिन एक्टर से उन्होंने दूरी बनाकर रखी और बात नहीं की।

इसी के अलावा साल 2018 में 58 साल की उम्र में श्रीदेवी ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। दरअसल इससे पहले वह एक शादी को अटेंड करने के लिए दुबई पहुंची थी। यहां पर रहस्यमयी तरीके से उनकी मौत हो गई। खबरों के अनुसार श्रीदेवी की होटल के कमरे में बाथटब में डूबने से मौत हुई। उन्हें आखिरी बार फिल्म 'मॉम' में देखा गया था। साल 2018 में फिल्म 'जीरो' में भी उन्हें कैमियो के किरदार में देखा गया था।

Read more about: sridevi sanjay dutt
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X