ये बच्ची बनी बॉलीवुड की सबसे पहली 1 करोड़ फीस लेने वाली हसीना, हीरो से ज़्यादा थे ठाठ, पहचाना कौन?

Sridevi Childhood Photo: बॉलीवुड इंडस्ट्री में कई सारे सितारे ऐसे आए जिन्होंने रातों-रात अच्छी खासी पापुलैरिटी हासिल की। लेकिन आज हम आपको जिस अभिनेत्री के बारे में बताने वाले हैं उन्होंने एक ऐसा मुकाम हासिल किया जिसे प्राप्त कर पाना बहुत ज्यादा कठिन था। तस्वीर में नजर आ रही बच्ची को लेडी अमिताभ बच्चन भी कहा जाने लगा था। अगर आप इस बच्ची को नहीं पहचान पाए हैं तो यह और कोई नहीं बल्कि श्रीदेवी हैं।
श्रीदेवी बॉलीवुड इंडस्ट्री की लेडी सुपरस्टार के तौर पर जानी जाती थी और साथ ही साथ उनका कोई भी जवाब नहीं था। उन्होंने रजनीकांत से लेकर कमल हासन जैसे दिग्गज सितारों के साथ में काम किया। यहां तक की बॉलीवुड इंडस्ट्री में अमिताभ बच्चन ने भी कई बार श्रीदेवी के साथ कई सारी हिट फिल्में दी हैं। लेकिन एक फिल्म के लिए तो अमिताभ बच्चन को भी खूब पापड़ बेलने पड़े।
श्रीदेवी एक ऐसी अभिनेत्री थी जो अपनी शर्तों पर काम करना पसंद करती थी। फिल्म खुदा गवाह भी एक ऐसी ही फिल्म है जिसमें मेकर्स श्रीदेवी को कास्ट करना चाहते थे और अभिनेत्री ने इसके लिए मना कर दिया। अमिताभ बच्चन ने उन्हें मनाने के लिए काफी कोशिश की। इस बात का जिक्र श्रीदेवी- द ईटरनल स्क्रीन गॉडेस किताब में किया हुआ है। अमिताभ ने एक्ट्रेस को मनाने के लिए ट्रक भर कर फूलों की बारिश की। तब जाकर वह राजी हुई और एक शर्त रख दी।
श्रीदेवी को बहुत अच्छे से पता था कि जिस भी फिल्म में अमिताभ बच्चन नियर किरदार निभाते हैं उसमें उन्हें कितना स्क्रीन स्पेस मिल पाएगा। हालांकि अमिताभ बच्चन की कोशिश को देखकर वह फिल्म करने के लिए राजी हो गई और एक शर्त रख दी। शर्त यह रखी कि फिल्म में वह मां बेटी दोनों का किरदार निभाएंगी। मेकर्स ने इसके लिए हामी भर दी थी। फिल्म में श्रीदेवी ने बतौर हीरोइन और मां का डबल किरदार निभाया।
श्रीदेवी को बॉलीवुड की एक ऐसी अभिनेत्री माना जाता था जिन्हें साइन करने के लिए बड़े-बड़े डायरेक्टर्स उनके घर के बाहर लाइन लगाकर खड़े रहा करते थे। इतना ही नहीं आपको बता दें कि उन्हें अपनी फिल्म में कास्ट करने के लिए डायरेक्टर्स हीरो से भी ज्यादा फीस देने के लिए तैयार हो जाया करते थे। श्रीदेवी की डिमांड उस दौर में सबसे हिट एक्ट्रेस रवीना टंडन और माधुरी दीक्षित से भी ज्यादा बताई जाती थी।


Click it and Unblock the Notifications