विनोद खन्ना संग इंटिमेट सीन देने के नाम पर घबरा गई थीं श्रीदेवी, डायरेक्टर की एक शर्त और हाथ से निकली फ़िल्म

श्रीदेवी और विनोद खन्ना के अलावा फिरोज खान जैसे दिग्गज सितारे आज हमारे बीच नहीं रहे। लेकिन कुछ ऐसे किस्से और उनकी फिल्में हैं, जो कि हर मोड़ पर उनकी याद दिलाती हैं। आज ऐसा ही एक किस्सा हम आपको बताने वाले हैं, जो कि साल 1988 में रिलीज हुई फिल्म 'दयावान' के मेकिंग पीरियड से जुड़ा हुआ है।
फिल्म हुई थी ब्लॉकबस्टर
कुछ खबरों के अनुसार इस फिल्म को फिरोज खान ने बहुत ही शिद्दत के साथ बनाया। इसे बनाने के लिए उन्होंने 1.30 रुपए करोड़ का खर्च किया। बॉक्स ऑफिस पर भी यह फिल्म सुपरहिट साबित हुई। फिल्म ने 14 लाख का कलेक्शन किया। भारत के बॉक्स ऑफिस में फिल्म ने 3.57 रुपए करोड़ की कमाई की। वर्ल्डवाइड कलेक्शन 4.80 करोड रुपए का था। कुल मिलाकर फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हो गई थी।
2 महीने में हुई फिल्म की शूटिंग पूरी
इसी के अलावा फिल्म 'दयावान' की शूटिंग भी काफी तेजी से हुई। 2 महीने में इसकी शूटिंग पूरी कर ली गई थी। फिल्म में विनोद खन्ना और माधुरी दीक्षित का किसिंग सीन विवादों में आ गया। फिरोज खान ने इस फिल्म का आईडिया तमिल फिल्म 'नायकन' से लिया और हिंदी रीमेक के लिए उन्होंने 10 लाख रुपए में राइट्स खरीदे। इस फिल्म में पहले फिरोज खान लीड किरदार निभाने वाले थे। लेकिन इंटीमेट सीन के चलते उन्होंने नहीं किया।
श्रीदेवी करना चाहती थी फिल्म में काम
खबरों की माने तो जब फिरोज खान ने इस फिल्म को हिंदी में बनाने का सोचा तो एक्ट्रेस श्रीदेवी ने उनसे इस फिल्म में काम करने के लिए इच्छा जताई थी। इस फिल्म को लेकर दोनों की कई सारी मीटिंग भी हुई थी। इसके बावजूद श्रीदेवी फिल्म का हिस्सा नहीं बन पाई। वह इस फिल्म को करना चाहती थी, लेकिन फिरोज खान के पास कई नियम और शर्तें थी।
फिरोज खान ने श्रीदेवी के सामने रख दी थी शर्तें
इसी के अलावा आपको बता दें कि फिरोज खान ने श्रीदेवी को बताया कि वह सीन में किस तरीके के कपड़े पहनने वाली हैं। इतना ही नहीं उन्हें विनोद खन्ना के साथ में इंटीमेट सीन भी देना पड़ेगा। कुल मिलाकर फिरोज खान एक बोल्ड तरीके से इस फिल्म को दर्शाना चाहते थे। इसके बाद में श्रीदेवी भी असहज महसूस करने लगी। इतना ही नहीं वह कई और फिल्मों के लिए भी प्रतिबद्ध थी और इसी के चलते उन्होंने इस फिल्म को छोड़ने का फैसला लिया।


Click it and Unblock the Notifications











