जिसकी कलाई पर बांधी राखी उसी प्रोड्यूसर संग इस एक्ट्रेस ने लिए सात फेरे, शादी से पहले ही हो गई थी प्रेग्नेंट

Sridevi Boney Kapoor Love Story: श्रीदेवी बॉलीवुड की एक मशहूर अभिनेत्री रह चुकी है और आपको बता दें कि भले ही आज वह हमारे बीच नहीं है लेकिन इसके बावजूद भी उनकी यादें लोगों के बीच में अभी भी कायम है। जानकारी के लिए आपको बता दें कि श्रीदेवी ने बोनी कपूर के साथ में शादी की थी और दोनों की जोड़ी काफी ज्यादा कंट्रोवर्शियल मानी जाती है।
दरअसल आपको बता दे की बोनी कपूर पर उनकी पहली पत्नी मोना कपूर ने धोखा देने का आरोप लगाया था। इतना ही नहीं इस दौरान श्रीदेवी को भी घर तोड़ने वाली औरत का टैग मिला। एक इंटरव्यू के दौरान बोनी कपूर ने खुद इस बात का खुलासा किया था कि शादीशुदा होने के बावजूद भी वह श्रीदेवी से प्यार कर बैठे थे।
इतना ही नहीं मिस्टर इंडिया फिल्म में भी श्रीदेवी के साथ में काम करने और उनको खुद के करीब रखने के लिए बोनी कपूर ने उन्हें इस फिल्म में साइन किया था। यहां तक कि बोनी कपूर ने श्रीदेवी को उनकी मांगी हुई फीस से भी ज्यादा फीस दी थी। ये वो समय था जब श्रीदेवी मिथुन चक्रवर्ती को डेट कर रही थी।
इन हरकतों को देखने के बाद में मिथुन चक्रवर्ती का भी बोनी कपूर पर शक बढ़ता ही चला जा रहा था। इसी के चलते श्रीदेवी ने मिथुन चक्रवर्ती को शांत करवाने के चक्कर में बोनी कपूर के हाथ पर राखी बांध दी थी। लेकिन जब बाद में मिथुन चक्रवर्ती ने भी अपनी पत्नी को छोड़ने के लिए इंकार कर दिया था तो श्रीदेवी ने बोनी कपूर का हाथ थाम लिया।
बताया तो यह भी जाता है कि श्रीदेवी शादी से पहले ही प्रेग्नेंट हो गई थी और इसी के चलते बोनी कपूर ने जल्दबाजी में अपनी पहली पत्नी को तलाक दिया और श्रीदेवी से दूसरी शादी कर ली थी। श्रीदेवी और बोनी कपूर की दो बेटियां हैं पहले जान्हवी कपूर जो कि बॉलीवुड इंडस्ट्री में धमाल मचा रही है। छोटी बेटी खुशी कपूर भी इंडस्ट्री में एंट्री मार चुकी है।


Click it and Unblock the Notifications



