..................... Sridevi talking about sex and virginity said that it has become a trend - Hindi Filmibeat

जब श्रीदेवी ने सेक्स और वर्जिनिटी को लेकर की थी बात, बोलीं- 'ये आजकल ट्रेंड बन चुका है...'

Sridevi

श्रीदेवी बॉलीवुड इंडस्ट्री की एक मशहूर अभिनेत्री रह चुकी है और आपको बता दें कि उनकी खूबसूरती इतनी लाजवाब थी कि जब भी उन्हें कोई देखता था तो देखता ही रह जाता था। श्रीदेवी ने अपने करियर में काफी बेहतरीन फिल्मों में काम किया है और हिंदी सिनेमा में भी एक उनका अहम योगदान रहा है। हालांकि आज वह भले ही हमारे बीच नहीं है और इसके बावजूद भी उनकी यादें फैन्स के बीच मौजूद है।

लेकिन आपको बता दें कि श्रीदेवी ने एक बार स्टारडस्ट के साथ इंटरव्यू के दौरान कहा था कि आजकल शादी से पहले सेक्स काफी ज्यादा ट्रेडिंग में आ चुका है। इतना ही नहीं एक्ट्रेस ने वन नाइट स्टैंड और कैजुअल सेक्स को घटिया ट्रेंड बता दिया था। उन्होंने कहा कि "मेरे लिए सेक्स बिल्कुल भी जरूरी नहीं है। प्यार बहुत ज्यादा जरूरी है। हमें एक दूसरे को अच्छी तरह समझना चाहिए यह बहुत ज्यादा जरूरी है।"

श्रीदेवी ने आगे बताया था कि वह यह नहीं बता सकती कि आजकल के बच्चों के लिए सेक्स कितना ज्यादा जरूरी हो गया है लेकिन प्यार का वाकई में अस्तित्व है। वर्जिनिटी पर बात करते हुए श्रीदेवी ने कहा कि अभी भी बहुत सारे लोग ऐसे हैं जो वर्जिनिटी को महिलाओं की बेश कीमती संपत्ति समझते हैं। इसीलिए वह इसे पति के साथ ही खोना चाहती हैं।

श्रीदेवी आगे कहती है कि "इसमें गलत जैसा क्या है? आज के वक्त में शादी से पहले या अफेयर्स में सेक्स बिल्कुल ट्रेंड बन चुका है। मैं तो कभी नहीं कर पाऊंगी और पता नहीं लोग कैसे मैनेज कर लेते हैं।" हालांकि आपको बता दें कि श्रीदेवी को लेकर चर्चा यह भी रही थी की शादी से पहले ही वह प्रेग्नेंट हो गई थी और बोनी कपूर ने इससे बाद में इंकार कर दिया था।

दरअसल आपको बता दें की बोनी कपूर ने एक यूट्यूबर को दिए हुए एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि बेटी जान्हवी का जन्म उनकी और श्रीदेवी की शादी के बाद हुआ था। श्रीदेवी एक धार्मिक महिला हुआ करती थी और जब भी बोनी कपूर पर मुसीबत आया करती थी तो वह नंगे पांव सिद्धिविनायक मंदिर में जाया करती थी। जान्हवी कपूर भी मां के नक्शे कदमों पर चल रही है और तिरुपति जाया करती हैं।

Read more about: sridevi
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X